इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने दुनिया के सबसे ज्यादा गरीब देशों के बारे में बताया है. IMF ने अप्रैल 2024 में वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी किया. इस रिपोर्ट में प्रति व्यक्ति GDP के हिसाब से दुनिया के10 सबसे गरीब देशों के बारे में बताया गया है. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा गरीब देश की प्रति व्यक्ति GDP सिर्फ 455 डॉलर है. वहीं लिस्ट में ज्यादातर अफ्रीकी देश शामिल किए गए हैं. आइए इस लिस्ट में शामिल 10 देशों के बारे में जानते हैं...

IMF की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में बताया है जो प्रति व्यक्ति GDP के अनुसार सबसे गरीब देश है. IMF की इस लिस्ट में साउथ सूडान, बुरुंडी जैसे देश शामिल हैं.
साउथ सूडान
साउथ सूडान को धूमने-फिरने के हिसाब से सबसे अच्छा देश माना जाता है. अगर आप यहां छुटियां बिताने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह जाना जरूरी है कि साउथ सुडान आईएमएफ की लिस्ट में सबसे ज्यादा गरीब देश है. इसके अलावा 2011 में इस देश को आजादी मिली थी. जिसके बाद यह देश पूरी दुनिया में आजादी मिलने वाला सबसे यंगेस्ट देश बन गया है. IMF की लिस्ट में यह देश पहले नंबर पर है. इस लिहाज से यह देश दुनिया का सबसे गरीब देश भी है. यह पूर्वी अफ्रीका में स्थित है. 2011 मे मिली आजादी के बाद से ही यह 13 सालों से आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. IMF के अनुसार 2024 में साउथ सूडान का प्रति व्यक्ति GDP $455.157 डॉलर है.
बुरुंडी
IMF की लिस्ट में बुरुंडी दूसरे नंबर पर आता है. IMF के अनुसार 2024 में बुरुंडी की प्रति व्यक्ति GDP $915.879 डॉलर है. बुरंडी भी पूर्वी अफ्रीका में स्थित है. बुरुंडी नदी, झील और सेंचुरी की वजह से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यह भारत की तरह गणराज्य देश है. इस देश की लगभग 85 प्रतिशत आबादी गरीबी से जूझ रही है. वहीं ग्लोबल हंगर इंडेक्स की माने तो बुरुंडी के लोग भुखमरी और कुपोषण जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं.
मध्य अफ्रीकी गणराज्य
IMF के अनुसार मध्य अफ्रीकी गणराज्य दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा गरीब देश है. IMF ने बताया कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य की प्रति व्यक्ति GDP $1,122.641 डॉलर है. यह देश अफ्रकी के केंद्र में स्थित है.
कांगो गणराज्य
IMF के अनुसार अफ्रीका में बसे इस देश की 2024 प्रति व्यक्ति GDP $1552.343 डॉलर है. यह दुनिया का चौथा सबसे गरीब देश है. कांगो गणराज्य को प्राकृतिक संसाधनों के मामले में समृद्ध माना जाता है. वहीं विश्व बैंक का मानना है कि यहां के लोग प्राकृतिक संसाधनों का लाभ नहीं उठा पाते हैं.
मोजाम्बिक
IMF के अनुसार मोजाम्बिक प्रति व्यक्ति GDP के हिसाब से पांचवे नंबर पर आता है. 2024 में इसकी प्रति व्यक्ति GDP $1,648.555 डॉलर है. 2022 के विश्व बैंक रिपोर्ट के अनुसार 33 मिलियन लोगों में से दो तिहाई लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं
नाइजर
IMF की लिस्ट में नाइजर छठवे नंबर पर स्थित है. IMF के अनुसार 2024 में नाइजर की प्रति व्यक्ति GDP $1,674.65 डॉलर है. विश्व बैंक की माने तो यह इस देश की GDP का 40 प्रतिशत भाग कृषि पर निर्भर हैे.
मलावी
मलावी दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित है. IMF के अनुसार मलावी का प्रति व्यक्ति GDP $1,711.837 डॉलर है. विश्व बैंक के अनुसार मलावी देश की आर्थिक स्थिति ज्यादातर कृषि पर भी ही निर्भर है. इस देश की 80 प्रतिशत से अधिक आबादी कार्यकत है. IMF के लिस्ट के हिसाब से यह दुनिया का सातवा सबसे ज्यादा गरीब देश है.
लाइबेरिया
IMF की लिस्ट के हिसाब से यह देश का आठवा सबसे ज्यादा गरीब देश है. 2024 में लाइबेरिया की प्रति व्यक्ति GDP $1,882.432 डॉलर है. यह देश सिविल वॉर और इबोला जैसे बीमारी से प्रभावित है.
यमन
IMF 2023 के अनुसार यमन 11वें नंबर पर आता था. लेकिन 2024 में यह नौवें नंबर पर स्थित है. IMF के अनुसार 2024 में यमन की प्रति व्यक्ति GDP $1,996.475 डॉलर है. देश खूबसूरत घाटियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है, लेकिन इस देश में चल रही आर्थिक तंगी भी किसी से छिपी नहीं है. यमन मध्यपूर्व ऐशिया में स्थित है. इसके उत्तर में सऊदी अरब और पूर्वोत्तर में ओमन की सीमाओं से घिरा हुआ है. 2014 से जारी सत्ता संघंर्ष कारण यहां डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है. यमन तेल समृद्ध देश होने के बावजूद भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है.
मेडागास्कर
मेडागास्कर देश कई सालों से राजनीतिक संकट से गुजर रहा है. यह देश अफ्रीका में स्थित है. IMF के अनुसार इस देश की प्रति व्यक्ति GDP $1,979.173 डॉलर है. 2023 IMF के अनुसार यह नौवें नंबर पर था. लेकिन 2024 में यह दसवें नंबर पर आ गया है.
अगर भारत देश की बात करें तो IMF के अनुसार 2024 में भारत की प्रति व्यक्ति GDP 3.94 हजार डॉलर है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications