नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति अभी ठीक नहीं चल रही है। इसी बीच बड़ी खबर आई है कि भारत का पासपोर्ट अब दुनिया के लिए पहले जितना ताकतवर नहीं रह गया है। हर साल दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट की खूबियों के आधार पर उनकी रैंकिंग की जाती है। लेकिन 2020 की शुरुआत में खबर आई है कि भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट आ गई है। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट की सूची में जापान पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान सबसे फिसड्डी पासपोर्ट की सूची में चौथे स्थान पर है।
इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों के मुताबिक, हेनले एंड पार्टनर्स ने पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। इसमें देशों की रैंकिंग इस आधार पर की गई है कि पासपोर्टधारक को बिना वीजा के कितने देशों में एंट्री मिल जाती है।
क्या रही भारत की रैंकिंग
वर्ष 2020 में दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट की सूची में भारतीय पासपोर्ट 2 स्थान नीचे खिसककर 84वें स्थान पर आ गया है। भारतीय पासपोर्ट वालों को दुनिया के 58 देशों में बिना वीजा के एंट्री मिल जाती है। वर्ल्ड मोस्ट पावरफुल पासपोर्ट की सूची में जापान अभी भी पहले स्थान पर है। जापानी पासपोर्ट के साथ 191 देशों की बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है।
भारतीय पासपोर्ट के साथ इन देशों में वीजा फ्री यात्रा संभव
भारतीय पासपोर्टधारक भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मकाऊ, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मॉरिशस, सेशेल्स, जिम्बॉब्वे, यूगांडा, ईरान तथा कतर सहित 58 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, कुछ देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की जरूरत पड़ सकती है।
पिछले सालों में भारत के पासपोर्ट की हैसियत जानने के लिए यहां क्लिक करें -
https://www.henleypassportindex.com/passport
ये है दुनिया के टॉप 10 पावरफुल पासपोर्ट्स
जापान नंबर एक पर, मिलती है 191 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
सिंगापुर नंबर 2 पर, मिलती है 190 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
जर्मनी, दक्षिण कोरिया नंबर 3 पर, मिलती है 189 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
फिनलैंड और इटली नंबर 4 पर, मिलती है 188 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
डेनमार्क, लक्जमबर्ग और स्पेन नंबर 5 पर, मिलती है 187 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
फ्रांस और स्वीडन नंबर 6 पर, मिलती है 186 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड नंबर 7 पर, मिलती है 185 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
बेल्जियम, ग्रीस, नॉर्वे, ब्रिटेन और अमेरिका नंबर 8 पर, मिलती है 184 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चेक रिपब्लिक, माल्टा और न्यूजीलैंड नंबर 9 पर, मिलती है 183 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
हंगरी, लिथुआनिया और स्लोवाकिया नंबर 10 पर, मिलती है 181 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
टॉप 10 सबसे कमजोर देशों के पासपोर्ट
अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे खराब, जिससे 26 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
इसके बाद इराक का नंबर, जिसके पासपोर्ट से 28 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
इसके बाद सीरिया का नंबर, जिसके पासपोर्ट से 29 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
इसके बाद पाकिस्तान और सोमालिया का नंबर, जिसके पासपोर्ट से 32 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
इसके बाद यमन का नंबर, जिसके पासपोर्ट से 33 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
इसके बाद लीबिया का नंबर, जिसके पासपोर्ट से 37 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
इसके बाद नेपाल और फिलिस्तीन का नंबर, जिसके पासपोर्ट से 38 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
इसके बाद उत्तर कोरिया और सूडान का नंबर, जिसके पासपोर्ट से 39 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
इसके बाद कोसोवो और लेबनान का नंबर, जिसके पासपोर्ट से 40 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
इसके बाद बांग्लादेश, कांगो, इरिट्रिया और ईरान का नंबर, जिनके पासपोर्ट से 41 देशों में बिना वीजा के एंट्री।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications