नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की डेट को बढ़ा दिया है। कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के चलते लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में उनकी दिक्कतों को देखते हुए आज रिटर्न फाइल करने की तारीख को बढ़ाकर 30 नवंबर 2020 कर दिया गया है।

ये है वित्तमंत्री की घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपनी प्रेस वार्ता में घोषणा कर बताया कि आयकर रिटर्न भरने वालों को राहत दी जा रही है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जो रिटर्न पहले 31 जुलाई तक भरने थे, उनकी सीमा को बढ़ाकर अब 30 नवंबर 2020 कर दिया गया है। वहीं जिन फर्म का टैक्स आडिट होता है उनको अब 31 अक्टूबर तक अपना रिटर्न दाखिल करने का समय दिया गया है।
विवाद से विश्वास स्कीम की तारीख भी बढ़ी
वित्त मंत्री ने इसी के साथ बताया है कि विवाद से विश्चास स्कीम की तारीख को भी बढ़ा दिया गया है। अब कोई भी इस स्कीम का फायदा 31 दिसंबर 2020 तक उठा सकता है। 31 दिसंबर तक इस स्कीम का फायदा लेने वालों को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा।
सभी को मिलेगा फायदा
इनकम टैक्स की बढ़ी तारीख का फायदा सभी को मिलेगा। लॉकडाउन के चलते लोग रिटर्न फाइल करने के लिए जरूरी कागजात तैयार नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में यह बढ़ी हुई तारीख उनके राहत भरी खबर है। जल्द ही लॉकडाउन खुलने की उम्मीद है, और उसके बाद भी उनके पास काफी समय रहेगा। ऐसे में वह आसानी से अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications