नयी दिल्ली। सितंबर का महीना आज खत्म होने जा रहा है। इसलिए आपको जल्द से जल्द से टैक्स से जुड़े 3 अहम काम निपटाने होंगे, वरना आपको जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी से प्रभावित व्यक्तिगत टैक्स देने वालों को राहत देने के लिए टैक्स संबंधित कई डेडलाइन बढ़ाईं। इनमें वित्त वर्ष 2018-19 के लिए लेट इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करना और पुराने आईटीआर का वेरिफिकेशन शामिल हैं। मगर अब इनमें से कुछ चीजों की डेडलाइन आज समाप्त हो रही है। इसलिए आपको आज ही ये काम निपटाने होंगे, वरना आपकी जेब पर एक्स्ट्रा खर्च बढ़ जाएगा।
2018-19 के लिए लेट आईटीआर
वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा 31 मार्च 2020 की असल डेडलाइन से बढ़ा कर 30 सितंबर 2020 कर दी गई थी। यदि कोई करदाता 30 सितंबर 2020 तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं करता है तो फिर उसे ये मौका नहीं मिलेगा। फिर केवल आयकर विभाग की तरफ से आए नोटिस के जरिए ही 2018-19 के लिए आईटीआर दाखिल किया जा सकता है। हालांकि लेट आईटीआर दाखिल करने के लिए 10,000 रुपये की लेट चार्ज लगाया जाएगा। अगर करदाता की कुल इनकम 5 लाख रु से अधिक नहीं है तो उस मामले में जुर्माने की रकम 1 हजार रु होगी।
पुराने आईटीआर का सत्यापन (Verification)
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ से 13 जुलाई 2020 को एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें चुनिंदा वित्त वर्षों के लिए आईटीआर के वेरिफिकेशन के लिए वन-टाइम छूट दी गयी थी। सर्कुलर के अनुसार जिन व्यक्तियों के आयकर रिटर्न का आकलन वर्षों 2015-16, 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए वेरिफिकेशन नहीं किया गया वे 30 सितंबर 2020 तक अपने आईटीआर का वेरिफिकेशन कर सकते हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि एक बार करदाता आईटीआर का वेरिफिकेशन कर ले तो कर विभाग को 31 दिसंबर 2020 तक टैक्स रिटर्न की प्रोसेस को पूरा करना होगा।
कैपिटल गैन छूट का दावा
लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन (एलटीसीजी) पर टैक्स के भुगतान से बचने के लिए आपको कुछ चुनिंदा निवेश करने होते हैं। सरकार ने इस तरह के निवेश प्रोसेस को पूरा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2020 तक बढ़ा दी थी। वित्त मंत्रालय की तरफ से 24 जून 2020 को जारी किए गए एक प्रेस नोट के अनुसार 30 सितंबर 2020 तक किए गए निवेश / निर्माण / खरीद एलटीसीजी से कटौती के योग्य होंगे। इसे एक उदाहरण से समझें। यदि आप अपना घर बेचें और आपको कैपिटल गैन हो तो निश्चित अवधि में नया घर खरीदें या या बॉन्ड में निवेश कर के टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications