बजट के दौरान देश में अंतरार्ष्ट्रीय सर्राफा एक्सचेंज खोलने की सरकार की घोषणा से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 350 रुपये चमककर अब तक के रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया।
नई दिल्ली: बजट के दौरान देश में अंतरार्ष्ट्रीय सर्राफा एक्सचेंज खोलने की सरकार की घोषणा से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 350 रुपये चमककर अब तक के रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया। 42,370 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 500 रुपये चमककर 48,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुये कहा कि गुजरात की 'गिफ्टी सिटी' में अंतरार्ष्ट्रीय सर्राफा एक्सचेंज खोला जायेगा। सरकार की इस घोषणा से सर्राफा बाजार में तेजी रही। उल्लेखनीय है कि भारत चीन के साथ दुनिया के शीर्ष दो स्वर्ण उपभोक्ता देशों में है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 42,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 100 रुपये चमककर 30,900 के भाव बिकी। चांदी हाजिर 500 रुपये की मजबूती के साथ 48,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा भी 502 रुपये की बढ़त में 46,950 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
शनिवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमत 199 रुपये की तेजी के साथ 41,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एमसीएक्स आम तौर पर सप्ताहांत में बंद होता है लेकिन यह केन्द्रीय बजट पेश किये जाने की वजह से शनिवार को कारोबार के लिए खुला था। सोने के फरवरी डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 199 रुपये अथवा 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी जिसमें 31 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अप्रैल डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 97 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,149 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी जिसमें 1,383 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
आज ये रहा सोने चांदी का भाव..
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 42,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......42,200 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....48,200 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....46,950 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई .........970 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई........980 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम............30,900 रुपये
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications