शनिवार को आज पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। आज दिल्ली में पेट्रोल 09 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 74.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
नई दिल्ली: शनिवार को आज पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। आज दिल्ली में पेट्रोल 09 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 74.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल का रेट 65.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर कीमतें समान हैं। बात करें देश के अन्य महानगरों की तो आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी 09 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इस इजाफे के बाद यहां पेट्रोल का दाम 80.10 रुपए पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में आज डीजल का दाम 05 पैसे सस्ता होकर 69.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
कोलकाता में पेट्रोल के भाव में बढ़त
इंडियन ऑयल से मिली मुताबिक, कोलकाता में पेट्रोल खरीदने के लिए आम जनता को कल की तुलना में ज्यादा दाम चुकाने होंगे। शनिवार को कोलकाता में पेट्रोल के भाव में 08 पैसे की बढ़त देखी गई है, जिसके बाद यहां भाव 77.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा डीजल के दाम में 05 पैसे की राहत मिली। इस राहत के बाद कोलकाता के लोगों को डीजल के लिए 68.20 रुपए प्रति लीटर के भाव से देने होंगे। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चेन्नई में भी डीजल के भाव में राहत मिली है, जिसके बाद यहां डीजल का दाम 69.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा पेट्रोल के दाम में 09 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। इस इजाफे के बाद चेन्नईवासियों को पेट्रोल खरीदने के लिए 77.38 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चुकाने होंगे। तेल कंपनियां हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम में हर रोज बदलाव करती है, जिसके आधार पर देश की जनता को हर रोज पेट्रोल और डीजल खरीदती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
आप अपने शहर में पट्रोल और डीजल की कीमत सिर्फ एक एसएमएस भेज कर जान सकते हैं। सुबह 6 बजे के बाद आप 92249 92249 नंबर पर एसएमएस भेजकर भी पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications