महंगाई ने आम आदमी का बजट बिलकुल हिला कर रख दिया है। पहले आलू फिर प्याज और अब सरसों तेल की बारी आई। सरसों तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की टेंशन बढ़ा दी है।
नई दिल्ली: महंगाई ने आम आदमी का बजट बिलकुल हिला कर रख दिया है। पहले आलू फिर प्याज और अब सरसों तेल की बारी आई। सरसों तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की टेंशन बढ़ा दी है। महामारी की मार से धीरे-धीरे उबर रहे आम आदमी की कमर को महंगाई ने तोड़ दी है। जरूरी सामानों के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। किचन का बजट बिलकुल गड़बड़ा गया है, चावल, दाल, आटा, सरसों तेल, सोयाबीन तेल या फिर चाय हो या नमक एक साल में इनकी कीमतें काफी बढ़ गई हैं। 5000 रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगा बंपर मुनाफा

उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल 2020 के मुकाबले एक अप्रैल 2021 को खाद्य तेलों की कीमतों में 47 प्रतिशत, दालों की कीमतें 17 प्रतिशत और खुली चाय में 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। वहीं, चावल के रेट में 14.65 प्रतिशत, गेहूं के आटे में 3.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अगर कोई चीज सस्ती हुई है तो गेहूं, चीनी, आलू, प्याज और टमाटर।
आग लगी तो तेल की कीमतों में
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में खाने के तेलों की कीमतों भारी इजाफा हुआ है। पैक पाम तेल 87 रुपये से उछलकर करीब 121 रुपये, सूरजमुखी तेल 106 से 157, वनस्पति तेल 88 से 121 और सरसों का तेल (पैक) 117 से 151 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि मूंगफली 139 से 165 और सोया तेल 99 से 133 रुपये लीटर पर पहुंच गया है।
दालों ने बिगाड़ा किचन का बजट
अगर दालों की बात करें तो मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अरहर यानी तूअर की दाल औसतन 91 रुपये किलो से करीब 106 रुपये , उड़द दाल 99 से 109, मसूर की दाल 68 से 80 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। मूंग दाल भी 103 से 105 रुपये किलो पर पहुंच गई है। फिलहाल कभी आम जनता को महंगाई का आंसू रुलाने वाले आलू-प्याज और टमाटर ही राहत दे रहे हैं। यूं कहें कि आलू-प्याज और टमाटर ही अब महंगाई के आंसू पोछ रहे हैं। इस एक साल में आलू का औसत खुदरा मूल्य 34 फीसद गिरकर 27 से 17 पर आ गया है। जहां तक प्याज की बात करें तो प्याज 32 से 26 पर और टमाटर 25 से 17 रुपये पर आ गया है। वेबसाइट पर दिए गए रेट उच्चतम और न्यूनतम का औसत है। वास्तविक रूप से खुदरा बाजारों में आलू 10 से 15 रुपये, प्याज 20 से 25 रुपये और टमाटर 10 रुपये किलो बिक रहा है।
चाय के दाम में भी अच्छी तेजी
खाने के तेल के अलावा चाय और दूध के दाम भी बढ़े हैं। बात करें अगर खुली चाय की तो एक साल में खुली चाय 217 से 281 रुपये किलो पहुंच गई है। चाय के दाम में कुल 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। नमक के भाव भी इस एक साल में 10 फीसद बढ़ चुका है। वहीं दूध भी 7 फीसद महंगा हो चुका है। बता दें कि उपभोक्ता मंत्रालयप पर दिए गए ये आंकड़े देशभर के 135 खुदरो केंद्रों में से 111 केंद्रों से जुटाए गए हैं।
एक साल में ऐसे बढ़ी महंगाई
01/04/2021 01/04/2020
चावल 38.2 33.32
गेहूँ 27.49 29.14
आटा (गेहूं) 31.32 30.33
चना दाल 73.32 67.46
अरहर दाल 106 91.01
उड़द दाल 109.3 99.52
मसूर दाल 80.57 68.94
दूध 48.99 45.88
सरसों तेल 151.05 117.03
सोया तेल 133.48 99.31
खुली चाय 281.32 217.39
नमक पैक 17.74 16.15
आलू 17.9 27.08
प्याज 26.05 32.69
टमाटर 17.76 24.96
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications