नई दिल्ली, अगस्त 5। मंहगाई वैसे ही इतना ज्यादा बढ़ गई है। अब दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में रहने वाले लोगो को और मंहगाई की मार पड़ी है। पाइप्ड नेचुरल गैस के दाम आईजीएल ने बढ़ा दिए है। पीएनजी के दामों में आईजीएल की तरफ से 2.63 प्रति यूनिट बढ़ोतरी की गई है। आईजीएल में कहा इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण पीएनजी की कीमत में इजाफा हुआ है।
पीएनजी की कीमतों में वृद्धि महंगाई का दूसरा बड़ा झटका
शुक्रवार को पीएनजी की कीमतों में वृद्धि को महंगाई का दूसरा सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले ही आरबीआई ने भी रेपो रेट को 0.50 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे साथ ही रेपो रेट 1.4 प्रतिशत बढ़ गया है। इसका असर हमे होम लोन की किस्त में देखने को मिलेगा।
नई कीमतें 5 अगस्त से
5 अगस्त से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 50.46 प्रति एससीएम, दिल्ली में Rs.50.59/ प्रति एससीएम, करनाल और रेवाड़ी में 49.40/- प्रति एससीएम, गुरुग्राम में 48.79/- प्रति एससीएम, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 53.97/- प्रति एससीएम, अजमेर, पाली में 56.23/- प्रति एससीएम, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 53.10/ प्रति एससीएम कीमतें होगी।
मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दामों में वृद्धि होना शुरू
आपको बता दे दिल्ली से पहले मुंबई में भी 3 अगस्त को पीएनजी के दामों में वृद्धि की गई थी। मुंबई में कीमत में 4 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। एमजीएल की तरफ से कहा गया था कि, ''गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की कारण से हमें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। सीएनजी का खुदरा दाम बढ़ाकर 86 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का 52.50 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है। आपको बता दे कि गेल ने सिटी गैस कंपनीयों को सप्लाई होने वाली नेचुरल गैस की कीमतों में 18 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही भारत के सभी बड़े शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दामों में वृद्धि होना शुरू हो गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications