Countries Celebrate 15 Aug as Independence Day: 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। हर साल इस दिन स्वंत्रता दिवस मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत 15 अगस्त को आजाद होने वाला अकेला देश नहीं है। आइए जानते हैं कौन से हैं वह देश जिन्हें 15 अगस्त को आजादी मिली थी।

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ये दोनों देश भी हर साल 15 अगस्त को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी दिन द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में कोरिया पर 35 सालों के जापानी कब्जे और शासन की बेड़ियों को तोड़कर आगे बढ़े थे।
आजादी के तीन साल बाद कोरिया उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में विभाजित हो गया। दक्षिण कोरिया में, इस दिन को 'ग्वांगबोकजेओल' (जिसका अर्थ है, "जिस दिन रोशनी लौटी") के नाम से जाना जाता है, जबकि उत्तर कोरिया में इसे 'चोगुखेबांगुई नाल' (जिसका अर्थ है, "पितृभूमि की मुक्ति का दिन) के रूप में जाना जाता है।
दक्षिण कोरिया आज लोकतंत्र की मिसाल है और दुनिया की चुनिंदा अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जब आजादी इन दोनों देशं को मिली थी तो कोरिया प्रायद्वीप के दो हिस्सों में से एक उत्तरी हिस्सा था जो आज उत्तर कोरिया है। यहां पर आज भी तानाशाही चल रही है।
बहरीन
15 अगस्त 1971 को बहरीन को ब्रिटेन की गुलामी से आजादी मिली थी लेकिन बहरीन 15 अगस्त को अपने नेशनल डे के रूप में नहीं मनाता है बल्कि हर साल 16-17 दिसंबर को बहरीन का नेशनल डे मनाया जाता है।
बहरीन अपना नेशनल डे 16-17 दिसंबर को मनाता है, क्योंकि यही वह तारीख है, जब यहां का पूर्व शासक इसा बिन सलमान अल खलीफा गद्दी पर बैठा था इसके बाद राजा ने बहरीन में कई तरह के रिफॉर्म्स की शुरुआत की थी, इसलिए बहरीन के लोग इन दिन को नेशनल डे के रूप में मनाते हैं। ये देश मुख्य रूप से 16 दिसंबर को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है।
लिकटेंस्टीन
15 अगस्त को लिकटेंस्टीन भी अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। यह ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के बीच यूरोपीय आल्प्स में स्थित है। ये दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है। लिकटेंस्टीन, 1866 में जर्मन शासन से आजाद हुआ था। साल 1940 से 15 अगस्त को अपने राष्ट्रीय दिवस के रूप में मना रहा है। 5 अगस्त, 1940 को ही लिकटेंस्टीन सरकार ने 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित की थी। 62 वर्ग मील के कुल क्षेत्रफल के साथ, लिकटेंस्टीन लगभग वाशिंगटन, डीसी के भौगोलिक आकार का है। लिकटेंस्टीन 11 नगर पालिकाओं में विभाजित है।
इसकी राजधानी वादुज़ है, और इसकी सबसे बड़ी नगर पालिका शां है। यह संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ और यूरोप परिषद का सदस्य है।
कांगो
कांगो उत्तर में मध्य अफ्रीकी गणराज्य और दक्षिण सूडान से घिरा है। अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में बसा कॉन्गो एक लोकतांत्रिक देश है। इस देश को भारत की आजादी के 13 साल बाद 15 अगस्त, 1960 में आजादी मिली। इससे पहले साल 1880 से लेकर आजादी तक यहां पर फ्रांस का कब्जा था। कांगो गणराज्य की सीमा गबोन, कैमरून, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, काबिन्डा का अंगोलन बाह्य क्षेत्र और गिनी की खाड़ी से मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications