Independence Day Gift for Women: तेलंगाना सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने ड्वाकरा समुदाय की महिलाओं के लिए लोन लिमिट में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले के बाद महिलाएं योजना के तहत ज्यादा लोन ले पाएंगी.

तेलंगाना में महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए स्त्रीनिधि योजना चलाई जाती है. ऐसा कहा जा रहा है कि लोन लिमिट बढ़ाने से महिलाओं को काफी फायदा मिलने वाला है. सरकार ने इस योजना के तहत मिलने वाली क्रेडिट लिमिट को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है. सरकार का कहना है कि वे इस योजना के जरिए ड्वाकरा समुदाय की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा देना चाहते हैं.
ऐसा कहा जा रहा है कि इस योजना में लोन लिमिट की बढ़ोतरी से राज्य के श्रीकाकुलम जिले में रहने वाले 5.5 लाख लोगों को काफी फायदा मिलेगा. इस योजना के तहत मिलने वाले लोन की सीमा बढ़ाने का उद्देश्य है कि ड्वाकरा महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा फायदे मिलें.
स्त्रीनिधि योजना का क्या है ग्रेड स्सिटम ?
इस योजना के तहत लोन लिमिट ग्रेड के हिसाब से तय कई गई है. राज्य सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से इस योजना में ग्रेड A,B,C और D है. तेलंगाना सरकार राज्य के प्रत्येक गाँव के समुदाय को एक ग्रेड देती है. इसी ग्रेड के हिसाब से गाँव के लोगों को लोन मिलता है.
यह पता चला है कि वित वर्ष 2024-25 में इस योजना के लिए सरकार ने 170 करोड़ रुपय आवंटित किए हैं. ग्रेड A में 75 लाख रुपये, ग्रेड B में 65 लाख रुपये, ग्रेड C में 55 लाख रुपये और ग्रेड D में 45 लाख रुपये तक लोन लिमिट रखी गई है.
इस योजना के तहत सबसे ज्यादा लोन लिमिट 75 लाख रुपये रखी गई है.
ऐसा कहा जाता है कि इस लोन में महिलाओं को कम ब्याज में लोन दिया जाता है. तेंलगाना सरकार ने यह भी दावा किया है कि इस योजना के तहत महिलाओं को 24 घंटे के अंदर लोन प्रदान कर दिया जाता है. वहीं इस लोन के तहत महिलाओं को परिवारिक खर्च के लिए पैसे अलग मिलते हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications