नयी दिल्ली। पिछले कुछ समय से अर्थव्यवस्था और बिजनेस सेक्टर में चल रही मंदी के बीच भारत के लिए एक बहुत अच्छी खबर आयी है। भारत की तरफ ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों का रुझान बढ़ा है। इससे ऑस्ट्रेलिया की 100 से ज्यादा कंपनियां भारत में निवेश के लिए आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया का प्रयास भारत के साथ आर्थिक और निवेश से जुड़े समझौतों को मजबूत करना है। इसी दिशा में निवेश को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां आगे बढ़ रही हैं। ग्लोबल लेवल पर चल रही आर्थिक सुस्ती के बीच दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी है। जानकार बताते हैं कि नये निवेश से विभिन्न सेक्टरों में रोजगार के बहुत सारे अवसर बनते हैं।
किन सेक्टरों पर रहेगा फोकस
एक रिपोर्ट के अनुसार साइमन बमिंर्घम, जो कि आस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री हैं, के मुताबिक इस कदम का मकसद संसाधन, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, हेल्थ, खाद्यान्न और सौंदर्य के बेहतर प्रोडक्ट्स पर ध्यान देने के साथ ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए नये बाजार के दरवाजे खोलना है। ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों का उद्देश्य अगले 20 सालों तक भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में अपनी उपस्थिति दर्ज करना होगा। दरअसल ऐसी ही उम्मीद है कि भारत 2035 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। इसी के चलते ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए निर्यात सेक्टर में काफी मौके होंगे।
मध्य वर्ग पर खास ध्यान
ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों का फोकस भारत के तेजी से बढ़ रहे मध्य वर्ग पर भी होगा। वे यहां की घरेलू कंपनियों, आपूर्ति चेन और इन्वेस्टिंग साझेदारों के साथ लंबा रिश्ता बनाने पर ध्यान देंगी। मध्य वर्ग, जो ऑस्ट्रेलिया की कुल आबादी का करीब 12 गुना है, को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों का टार्गेट बेस्ट प्रोडक्ट्स, शानदार एजुकेशन सिस्ट्म, पर्यटन सेवाएं, इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा होगा।
भारतीय दौरे पर है ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों की समूह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों का एक समूह भारत दौरे पर रहेगा। ये समूह 24 फरवरी यानी आज से 28 फरवरी तक भारत में रहेगा। इस दौरान ये कंपनियां नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई का दौरा करेंगी। जिन सेक्टरों को तवज्जो दी जायेगी उनमें शिक्षा, पर्यटन, एनर्जी, संसाधन, फूड और कृषि उत्पाद शामिल हैं। ध्यान दें कि ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों का दौरा ऑस्ट्रेड (Austrade) के ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बिजनस एक्सचेंज का हिस्सा है। ऑस्ट्रेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कारोबार, इन्वेस्टमेंट और पर्यटन कारोबार के लिए आयोजित होने वाला एक कार्यक्रम है।
यह भी पढ़ें - अमेजन करेगी भारत में बने 70,886 करोड़ रुपये के सामान का निर्यात
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications