India e-Passport: भारतीय ई-पासपोर्ट की शुरुआत पासपोर्ट धारकों की जानकारी के बचाव को फोकस में रखकर की गई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, ई-पासपोर्ट की यह पहल पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम(PSP) वर्जन 2.0 के साथ एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 1 अप्रैल 2024 से शुरू की गई है। यह नया पासपोर्ट मौजूदा पेपर पासपोर्ट में लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक तकनीक को जोड़ता है।

क्या है इंडिया ई-पासपोर्ट? (what is India e-passport)
ई-पासपोर्ट एक ऐसा पासपोर्ट होता है जो पेपर और इलेक्ट्रॉनिक दोनों रूपों का कॉम्बिनेशन है। इसमें एक RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप और एंटीना लगा होता है, जो पासपोर्ट के अंदर एक लेयर के रूप में होता है। इस चिप में पासपोर्ट धारक की पर्सनल जानकारी और बायोमेट्रिक जानकारी जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, फोटो और फिंगरप्रिंट डिजिटल रूप से स्टोर रहती है। इससे पासपोर्ट की सुरक्षा बढ़ती है और फ्रॉड होने की संभावना कम होती है। साथ ही, इमिग्रेशन प्रोसेस भी तेज और सुगम हो जाती है।
इस ई-पासपोर्ट के फायदे
ई-पासपोर्ट के कई सारे फायदे है। इसमें पासपोर्ट धारक की जानकारी की सुरक्षा रहती है। ई-पासपोर्ट में जानकारी न सिर्फ पासपोर्ट पर छपी होती है, बल्कि एक डिजिटल चिप में भी सुरक्षित रहती है, जिसे हैक या छेड़छाड़ करना बेहद मुश्किल है।
इसके अलावा चिप में मौजूद डेटा को ग्लोबल लेवल पर इमिग्रेशन अधिकारी डिजिटल रूप से वेरिफाई कर सकते हैं, जिससे चेकिंग जल्दी और बेहतर हो जाती है। चिप में डिजिटल सिग्नेचर का भी फीचर होता है, जिससे नकली पासपोर्ट बनाना या डेटा बदलना लगभग नामुमकिन हो जाता है।
ई-पासपोर्ट ICAO (International Civil Aviation Organization) के स्टैंडर्ड्स के अनुसार होता है, जिससे इसे दुनिया भर के एयरपोर्ट्स पर आसानी से एक्सेप्ट किया जाता है। एक व्यक्ति के एक से अधिक पासपोर्ट बनाने की संभावना इस पासपोर्ट से लगभग खत्म हो जाती है। आपको बता दें कि ई-पासपोर्ट न सिर्फ यात्रा को आसान बनाता है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी एक बड़ा कदम है।
कहां से मिलेगा ई-पासपोर्ट?
फिलहाल नागपुर, भुवनेश्वर, जम्मू, गोवा, जयपुर, चेन्नई, हैदराबाद, शिमला, रायपुर, अमृतसर, सूरत और रांची के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं। जल्द ही इसे और भी जगहों पर लागू किया जाएगा।
क्या मौजूदा पासपोर्ट धारकों के लिए ई-पासपोर्ट लेना जरूरी है?
जिन लोगों के पास पहले से वैध पासपोर्ट है, उन्हें ई-पासपोर्ट में बदलवाने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा जारी सभी पासपोर्ट उनकी वैधता की तारीख तक मान्य रहेंगे, चाहे वे ई-पासपोर्ट हों या नहीं। ई-पासपोर्ट से व्यक्ति का डेटा सुरक्षित रहता है।
More From GoodReturns

Rule Changes from 1 April : LPG, Tax और PAN में बड़ा झटका! 1 अप्रैल से नए नियम लागू, जाने क्या-क्या बदल रहा है

Layoffs: फिर छंटनी की तैयारी, 20% कर्मचारियों की जा सकती है जॉब, इन लोगों की जाएगी नौकरी

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications