Wedding Season Expenses: दुर्गा पूजा से लेकर दिवाली तक, जमकर खरीदारी देखने को मिली। इन दिनों देश में 4.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। अब फेस्टिव सीजन के बाद 12 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने अनुमान लगाया है कि इस नवंबर और दिसंबर में देश भर में 48 लाख शादियां होंगी। ऐसे में देशभर में करोड़ों रुपये का खर्चा भी होने की उम्मीद है। आइए आपको बताते हैं कि कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की रिपोर्ट में इससे जुड़ी क्या जानकारी दी गई है।

शादी में होगा इतने लाख करोड़ का कारोबार
CAIT के अनुसार, दिल्ली में, लगभग 4.5 लाख शादियों का अनुमान है, जो भारत की स्थानीय अर्थव्यवस्था में लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का बढ़ावा देगी। 12 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू होने के साथ, पूरे भारत में रिटेल कारोबारियों की आर्थिक रिजनेरेशन की तैयारी कर रहे हैं। CAIT के हालिया अध्ययन में बताया गया है कि रिटेल सेक्टर, जिसमें सामान और सर्विस दोनों शामिल हैं वह इस त्यौहारी समय के दौरान कुल 5.9 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
बदल गया है शॉपिंग का ट्रेंड
टीवी 9 के अनुसार, कैट प्रमुख प्रवीण खंडेलवाल की सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, खरीदारों ने इस बार अपना शॉपिंग ट्रेंड में थोड़ा बदलाव किया है। ऐसे में अब लोग मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स को विदेशी सामानों के मुकाबले ज़्यादा खरीद रहे हैं। दिवाली पर लोगों की जमकर खरीदारी से देश की इकोनॉमी को भी जबरदस्त बूस्ट मिला है और अब कारोबारियों की निगाहें शादियों के सीजन पर टिकी हैं। इस साल 2 महीने में कुल 18 दिन शादी विवाह के मुहूर्त हैं। 17 दिसंबर से लगभग एक महीने के लिए शादियां नहीं होंगी। शादियों फिर अगले साल जनवरी से शुरू होगा. जनवरी के मध्य से मार्च 2025 तक शादियां ही शादियां होंगी।
वहीं, रिपोर्ट में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया था कि 15 जनवरी से 15 जुलाई के बीच भारत में 42 लाख से अधिक शादियां हुईं, जिनमें 5.5 लाख करोड़ रुपये (₹5.5 ट्रिलियन) का अनुमानित खर्च हुआ था।
पिछले साल हुआ इतने करोड़ का शादियों में खर्च
कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 20 प्रमुख शहरों के व्यापारियों एवं सर्विस प्रोवाइडर के बीच किए गए एक सर्वे के अनुसार अकेले दिल्ली में इस सीजन में 3.5 लाख से अधिक शादियां हुई थी, जिससे दिल्ली में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार देखा गया था। इससे पहले साल 2022 में करीब 32 लाख शादियां हुई थीं और खर्च 3.75 लाख करोड़ रुपये आंका गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications