Vande Bharat Sleeper: भारतीय रेलवे ने पहली बार देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 17 जनवरी को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडा दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन सेवा पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी (कामाख्या) तक (Howrah-Kamakhya/Guwahati) शुरू की गई है जो हफ्ते में 6 दिन चलेगी। अब 22 जनवरी, गुरुवार को हावड़ा से और 23 जनवरी, शुक्रवार को कामाख्या से यह नियमित रूप से चलनी शुरू हो चुकी है।

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल के मुताबिक, हावड़ा से कामाख्या जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (ट्रेन नंबर 27575) गुरुवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी।
पूरी तरह वातानुकूलित यानी AC से युक्त पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 823 यात्रियों के एक साथ यात्रा करने की क्षमता है। इसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है, जिससे भविष्य में इसे और तेज बनाया जा सकेगा।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन टाइमटेबल
रेलवे के अनुसार, हावड़ा से वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शाम 6.20 बजे रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 8.20 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वहीं, कामाख्या से यह ट्रेन शाम 6.15 बजे चलेगी और अगली सुबह 8.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यात्रा का समय: लगभग 14 घंटे (972 किमी की दूरी)।
हावडा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर स्टॉपेज (Howrah-Kamakhya Vande Bharat Sleeper Stoppage)
ट्रेन दोनों तरफ रंगिया, न्यू बोंगाईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी (NJP), मालदा टाउन, न्यू फरक्का, अजीमगंज, कटवा, नवद्वीप धाम और बैंडेल पर रुकेगी। ट्रेन को सबसे ज्यादा न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर 10 मिनट का स्टॉपेज मिलेगा।
हावडा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर किराया (Howrah-Kamakhya Vande Bharat Sleeper Fare)
AC 3-Tier: ₹2,435
AC 2-Tier: ₹3,145
AC 1st Class: ₹3,855
(नोट: ये बेस फेयर हैं, 5% GST अतिरिक्त हो सकता है। न्यूनतम किराया ₹960 से शुरू होता है)।
आगामी रूट्स (जल्द शुरू होने वाले)
रेलवे अन्य प्रमुख मार्गों पर भी स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी में है, जिनमें शामिल हैं:
- दिल्ली-हावड़ा: इस रूट पर जल्द ही सेवा शुरू होने की संभावना है।
- दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु-हैदराबाद जैसे अन्य व्यस्त मार्गों पर भी ट्रायल की योजना है।
आप अपनी टिकट IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इस ट्रेन में RAC या वेटिंग लिस्ट का प्रावधान नहीं है; केवल कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications