IND vs PAK Match LIVE Streaming: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शुरुआत अच्छी रही. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला मैच बांग्लादेश से खेला. अपने पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. यह ग्रुप स्टेज का दूसरा मैच था. अब भारत अपने अगले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा. दोनों टीम दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर भिड़ेंगी. यह मैच 23 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान (India vs Pakistan Match) की शुरुआत अच्छी नहीं रही है, जोकि न्यूजीलैंड से पहला मुकाबला हारकर अपना करो या मरो मैच खेलने वाली है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान से भिड़ेगी. इसके लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) तैयार है. टीम में रोहित शर्मा कप्तान और शुभमन गिल उप-कप्तान होंगे. टीम में अनुभवी और युवाओं दोनों तरह के प्लेयर्स हैं. इसमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं. इसके अलावा ऋषभ पंत भी हैं. टीम के ऑलराउंडर और गेंदबाजों में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे नाम शामिल हैं. जबकि कुलदीप यादव, हर्षित राणा और मोहम्मद शमी प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हैं. इसके अलावा अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती भी टीम का हिस्सा हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी की लाइव स्ट्रीमिंग
- दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के बारे में अपडेट रहना बहुत ज़रूरी है. भारत में फैंस जियोस्टार (पहले जियो हॉटस्टार) पर स्ट्रीमिंग के ज़रिए लाइव एक्शन देख सकते हैं. साथ ही स्टार और नेटवर्क 18 टीवी चैनलों पर प्रसारण भी देख सकते हैं.
- पड़ोसी पाकिस्तान में प्रसारण अधिकार पीटीवी और टेन स्पोर्ट्स के पास हैं. साथ ही मैको और तमाशा ऐप पर अतिरिक्त डिजिटल स्ट्रीमिंग उपलब्ध है. यूएई में, क्रिकेट के प्रशंसक अपनी लाइव कवरेज की ज़रूरतों के लिए क्रिकलाइफ़ मैक्स और क्रिकलाइफ़ मैक्स2 के साथ-साथ स्टारज़प्ले का भी सहारा ले सकते हैं.
- यू.के. में स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट, स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट और स्काई स्पोर्ट्स एक्शन के साथ कवरेज कर रहे. फैंस स्काईगो, नाउ और स्काई स्पोर्ट्स ऐप के जरिए भी मैच का आनंद ले सकते हैं. यूएसए और कनाडा में रहने वालों के लिए विलो टीवी लाइव स्ट्रीमिंग की सर्विस देता है. साथ ही विलो पर क्रिकबज़ ऐप के ज़रिए एक्स्ट्रा ऑप्शन भी उपलब्ध हैं.
- ऑस्ट्रेलियाई दर्शक प्राइम वीडियो पर लाइव कवरेज का आनंद ले सकते हैं. न्यूजीलैंड के क्रिकेट फैंस को स्काई स्पोर्ट एनजेड की ओर से सर्विस ऑफर की जा रही. साथ ही नाउ और स्काईगो ऐप के जरिए एक्स्ट्रा स्ट्रीमिंग उपलब्ध है. इसके उलट दक्षिण अफ्रीका और उप-सहारा क्षेत्र के दर्शक अपने लाइव क्रिकेट प्रसारण के लिए सुपरस्पोर्ट और सुपरस्पोर्ट ऐप पर भरोसा कर सकते हैं.
- अफ़गानिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक लाइव कवरेज के लिए ATN पर नज़र रख सकते हैं, जबकि श्रीलंका में, महाराजा टीवी (TV1 पर प्रसारण) और सिरासा लाइव क्रिकेट एक्शन के लिए जाने-माने चैनल हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications