India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति कभी भी गंभीर रूप ले सकती है। ऐसे में दोनों देशों की सेनाओं और उनके प्रमुखों की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।
जहां एक तरफ भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी हैं, वहीं पाकिस्तान की सेना का नेतृत्व जनरल असीम मुनीर कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों टॉप जनरल्स को मिलने वाली सैलरी में तीन गुना से भी ज्यादा का अंतर है?

पाकिस्तान के आर्मी चीफ की कमाई
पाकिस्तान की सेना में जनरल सबसे ऊंचे पद पर होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को हर महीने लगभग 2.5 लाख पाकिस्तानी रुपए मिलते हैं। इसके साथ ही उन्हें सरकारी आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं और कई तरह के विशेष भत्ते भी दिए जाते हैं। हालांकि, पाकिस्तान की मुद्रा की कीमत वैश्विक स्तर पर काफी कमजोर है, जिससे इस सैलरी की अंतरराष्ट्रीय वैल्यू भी कम हो जाती है।
भारत के आर्मी चीफ की आय कितनी?
भारत में सेना प्रमुख यानी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ को केंद्र सरकार की ओर से लेवल 18 पे स्केल के तहत सैलरी दी जाती है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी को हर महीने 2.5 लाख भारतीय रुपये वेतन मिलता है। भारतीय रुपया अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाकिस्तानी रुपए के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत है, इसलिए डॉलर में इसकी कीमत ज्यादा बनती है।
भारतीय सेना प्रमुख को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे:
हाउस रेंट अलाउंस
डियरनेस अलाउंस
ट्रांसपोर्ट भत्ता
फील्ड और हाई एल्टीट्यूड अलाउंस
फ्री मेडिकल और पोस्ट-रिटायरमेंट बेनिफिट्स
डॉलर में तुलना करें तो अंतर साफ है
अगर इन दोनों सेनाध्यक्षों की सैलरी को डॉलर में कन्वर्ट किया जाए तो तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाती है:
भारत के आर्मी चीफ की सैलरी = लगभग $2959/माह
पाकिस्तान के आर्मी चीफ की सैलरी = लगभग $889/माह
ऐसे भारतीय सेना प्रमुख को पाकिस्तानी समकक्ष से करीब 3.3 गुना अधिक सैलरी मिलती है।
बाकी रैंकों में भी भारत आगे
केवल सेना प्रमुख ही नहीं, बल्कि भारत में अन्य उच्च सैन्य पदों की सैलरी भी पाकिस्तान से बेहतर है। भारत में लेफ्टिनेंट जनरल, मेजर जनरल जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को भी करीब 1.44 लाख रुपए या उससे अधिक मासिक सैलरी दी जाती है, साथ ही कई दूसरे भत्ते भी मिलते हैं।
भारत और पाकिस्तान दोनों की सेनाएं अपने-अपने देशों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन जब बात सैलरी और सुविधाओं की होती है, तो भारत अपने सैनिकों को कहीं बेहतर पैकेज और सम्मान देता है। यही कारण है कि भारतीय सेना आज भी दुनिया की सबसे प्रोफेशनल और सम्मानित सेनाओं में गिनी जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications