नयी दिल्ली। महंगा पेट्रोल-डीजल इस वक्त एक राष्ट्रीय मुद्दा बना हुआ है। सरकार पर पेट्रोल और डीजल के रेट कम करने का दबाव है। भारत में पेट्रोल और डीजल के महंगा होने का एक कारण है भारी टैक्स। कई राज्य टैक्स कम करके पेट्रोल-डीजल के रेट घटा चुके हैं। यदि आप भी महंगे ईंधन से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम आएगी। दरअसल आपको 71 लीटर फ्री पेट्रोल-डीजल मिल सकता है। आइए जानते हैं फ्री ईंधन लेने का तरीका।
कैसे मिल सकता है फ्री पेट्रोल-डीजल
ये ऑफर सिटीबैंक का है। सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप 71 लीटर तक फ्री ईंधन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास इंडियन ऑयल सिटी क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। ऑफर के साथ-साथ ईंधन खरीदने के लिए भी ये काफी फायदे वाला क्रेडिट कार्ड है। यदि आपके पास ये कार्ड है और आप इसी से इंडियन ऑयल के पेट्रोल से फ्यूल खरीदते हैं तो आपको रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे, जो कभी एक्सपायर नहीं होते।
रिवॉर्ड पॉइंट्स से मिलेगा फ्री ईंधन
इन्हीं रिवार्ड्स के जरिए आप फ्री में सालाना 71 लीटर तक पेट्रोल-डीजल प्राप्त कर पाएंगे। रिवार्ड पॉइंट्स को टर्बो पॉइंट्स भी कहा जाता है। इस क्रेडिट कार्ड का एक और बड़ा फायदा ये है कि इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से ईंधन खरीदने पर आपको 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से छूट मिलेगी। आइए जानते हैं कि कितना ईंधन खरीदने पर आपको रिवार्ड पॉइंट मिलेंगे।
150 रु के खर्च पर 4 टर्बो पॉइंट
आपको इंडियन ऑयल पंप पर हर बार 150 रुपये का ईंधन खरीदने पर 4 टर्बो पॉइंट मिलेंगे। वहीं आप इस कार्ड का इस्तेमाल ग्रॉसरी और सुपरमार्केट में भी कर सकते हैं। वहां 150 रुपये खर्च करने पर आपको 2 टर्बो पॉइंट मिलेंगे। इसी तरह यदि आप किसी अन्य कैटेगरी में 150 रुपये खर्च करें तो 1 टर्बो पॉइंट मिलेगा।
फ्यूल पर सबसे ज्यादा फायदा
जहां तक रिवार्ड पॉइंट को रिडीम करने का सवाल है तो आपको सबसे अधिक फायदा पेट्रोल-डीजल खरीदने पर ही मिलेगा। इंडियन ऑयल पंप पर 1 टर्बो पॉइंट का रिडमशन रेट 1 रुपये होगा। यानी एक पॉइंट की कीमत 1 रु है। गोआईबीबो, इंडिगो, मेक माइ ट्रिप पर ये रेट 25 पैसे है। यानी एक पॉइंट 25 पैसे का होगा। वहीं बुक माई शो और वीआई (वोडाफोन आइडिया) पर एक पॉइंट का रेट 30 पैसे होगा। ये कार्ड आपको महंगे पेट्रोल-डीजल से बचा सकता है।
पेट्रोल और डीजल का रेट
आज दिल्ली में पेट्रोल के रेट में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, जिससे शहर में पेट्रोल का रेट बढ़ कर 90.93 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल भी 35 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 81.32 रुपये प्रति लीटर हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोज ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद डेली पेट्रोल और डीजल के रेट तय किए जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों को आधार पर भारत में ईंधन की कीमतें तय की जाती हैं। मगर पेट्रोल पर 55.5 प्रतिशत और डीजल पर 47.3 प्रतिशत टैक्स होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications