कोरोना संकट की वजह से पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (आईओसी) को 2019-20 की मार्च तिमाही में शुद्ध घाटा हुआ है।
नई दिल्ली: कोरोना संकट की वजह से पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (आईओसी) को 2019-20 की मार्च तिमाही में शुद्ध घाटा हुआ है। पिछले चार साल में पहली बार किसी तिमाही में भारी घाटा हुआ है। देश में लॉकडाउन और महंगा कच्चा तेल खरीदने की वजह से पेट्रोलियम की मांग में भारी गिरावट आई। जिसका असर ये हुआ कि कंपनी को मार्च तिमाही में 51.85 अरब रुपये के भारी घाटे का सामना करना पड़ा। जबकि कंपनी को 2018-19 की समान तिमाही में 60.99 अरब रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

घाटे की एक बड़ी वजह यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट की वजह से कंपनी को इन्वेंट्री (जमा कच्चा माल) में भारी नुकसान उठाना पड़ा। बीते कल बुधवार को कंपनी ने एक बयान में कहा, लॉकडाउन के दौरान तेल नहीं बिकने के कारण उसे भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान उसकी आय सालाना आधार पर 3.35 फीसदी कम होकर 1,42,371.85 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा, कंपनी की परिचालन से प्राप्त आय 2.7 फीसदी घटकर 1.4 लाख करोड़ रुपये रही।
18 महीने तक सुधार नहीं हुआ तो रेटिंग और घट सकती
इसी बीच रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने कहा कि अगर भारतीय कंपनियों की आय में 18 महीने तक सुधार नहीं हुआ तो उनकी रेटिंग और घट सकती है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के साख विश्लेषक ने कहा कि भारतीय कंपनियों की 35 फीसदी क्रेडिट रेटिंग्स का परिदृश्य नकारात्मक है या वह नकारात्मक प्रभाव के साथ निगरानी में है। ऐसी 7 में से 2 कंपनियों की रेटिंग अव्यवहार्य ग्रेड श्रेणी में है। इनकी कमाई पर अधिक उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है। इंडिया रेटिंग्स का अनुमान है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2020-21 में 5.3 फीसदी घटेगा।
जीडीपी की वृद्धि दर होगी कम
वहीं जीडीपी में गिरावट का यह छठा अवसर होगा और देश के इतिहास में इसकी वृद्धि दर सबसे कम होगी। रेटिंग एजेंसी ने बुधवार को कहा, कोविड-19 के कारण उत्पादन की रफ्तार और स्तर पर अधिक प्रभाव पड़ा है। ऐसे में आपूर्ति और व्यापार श्रृंखला टूट गई है। इस कारण पूरे वित्त वर्ष के दौरान प्रत्येक तिमाही में भी जीडीपी नीचे आएगी। हालांकि, 2021-22 में अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी और 5-6 फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगी। इससे पहले 1957-58, 1965-66, 1966-67, 1972-73 और 1979-80 में जीडीपी में गिरावट आई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications