देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए डीजल भरो, इनाम जीतो ऑफर की शुरुआत की है। जिसके तहत आपको करोड़पति बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
नई दिल्ली, अप्रैल 17। : देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए डीजल भरो, इनाम जीतो ऑफर की शुरुआत की है। जिसके तहत आपको करोड़पति बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा। तो अगर आप भी बिना कुछ किए करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

डीजल भरवाओं 2 करोड़ की राशि जीतो
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी के रिटेल आउटलेट्स पर डीजल भरवाकर आप 2 करोड़ की राशि जीत सकते हैं। जी हां इंडियन ऑयल एक ऑफर लेकर आया है जिसका नाम है- 'डीजल भरो, इनाम जीतो' है। बता दें कि इंडियन ऑयल के इस ऑफर का लाभ 18 साल के उम्र से अधिक कोई भी भारतीय नागरिक उठा सकता है। तो अगर आपकी उम्र 18 साल से अधिक है तो आप इसमें भाग ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बात की सुचना इंडियन ऑयल ने एक ट्वीट के जरिए दी है।
इंडियन ऑयल का ऑफर : डीजल भरो, इनाम जीतो
अगर आप इक्छुक है और इस ऑफर डीजल भरो, इनाम जीतो का हिस्सा लेना चाहते है तो इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के किसी रिटेल आउटलेट्स पर कम से कम 25 लीटर या उससे अधिक का डीजल खरीदना होगा। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी है और शर्त यह है कि इसे एक ही बिल में खरीदना होगा। मतलब एक बार में ही आपको 25 लीटर डीजल खरीदना है। ना कि इसके अलग-अलग बिल नहीं होने चाहिए।
बिल नंबर यहां करना होगा एसएमएस
इसके लिए आपको एसएमएस भेजना होगा। 25 लीटर या उससे ज्यादा डीजल खरीदने के बाद आपको जो सिंगल प्रिटेंड बिल मिलेगा। उस पर एक बिल नंबर और डीलर कोड होगा। उस कोड को 7799033333 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। एसएमएस भेजने के लिए सबसे पहले आपको डीलर कोड टाइप करना होगा इसके बाद स्पेस देनी होगी फिर बिल नंबर टाइप करें, फिर स्पेस देकर क्वांटिटी टाइप करें और 7799033333 नंबर सेंड कर दें।
ऐसे समझे : SMS DEALER CODE BILL NUMBER QUANTITY to 77990 33333। बता दें कि एसएमएस की सुविधा BSNL / MTNL / VI / एयरटेल / एयरसेल / जियो समेत सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
केवल इन्हे मिलेगा ऑफर का फायदा
एक एसएमएस के जरिए तेल खरीदने की डिटेल्स देकर आप इंडियन ऑयल के इस ऑफर का हिस्सा बन सकते हैं। मतलब कि आप दो बार एक ही रिटेल आउटलेट्स या अलग-अलग आउटलेट्स पर 25 लीटर या उससे अधिक तेल खरीदकर एसएमएस भेज सकते हैं और योजना का हिस्सा बन सकते हैं। यह दो बार की गणना एक मोबाइल नंबर के लिए है। जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन ऑयल के इस ऑफर में केवल उन ग्राहकों को लाभ मिलेगा जो राज्य या राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित चुनिंदा इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंप) से एक ही प्रिटेंड बिल / ई-रसीद में 2500 लीटर डीजल (XTRAMILE समेत) के बराबर या उससे कम 25 लीटर खरीद रहे हैं।
विनर को मिलने वाले इनाम की लिस्ट
इंडियन ऑयल के इस खास ऑफर के तहत जो लोग हिस्सा लेंगे, उसमें से विजेता चयन लकी ड्रॉ के जरिए किया जाएगा। इस ऑफर के तहत जीतने वालों को लकी ड्रॉ के लिए पुरस्कार हैं:
4 मेगा विजेता को 2,00,000 रुपये
16 मासिक विजेता को प्रति माह रु .75,000 / -
70 पखवाड़े विजेता प्रति पखवाड़े: रु. 25,000 / -
प्रति सप्ताह 500 साप्ताहिक विजेता: रु.1000 / -
कब तक है ऑफर
आईओसीएल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल का यह ऑफर 31 जुलाई 2021 की रात 12 बजे तक के लिए उपलब्ध है। इंडियन ऑयल ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी कारण से ग्राहक बिल नंबर को एसएमएस करने में सक्षम नहीं है। इसके लिए इंडियन ऑयल जिम्मेदार नहीं होगा। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी भी तरह से बिल खो जाता है या ई-रिसीट डिलीट हो जाता है तो उनके इनाम के दावे खारिज कर दिए जाएंगे। ओरिजिनल प्रिंटेड बिल संभालकर रखना जरूरी है। आप अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications