Indian Railway: भारतीय रेलवे हमेशा अपने यात्रियों की सुविधा का खास ख्याल रखता है। इस बार रेलवे ने 14 जनवरी से साधारण श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों की टिकट में 3 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया है। हालांकि, आपको पता होना चाहिए यह छूट RailOne ऐप के माध्यम से खरीदी गई टिकट पर कैशबैक के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।

भारतीय रेलवे का उद्देश्य इस योजना के जरिए से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को थोड़ी राहत देना है। वही, इसको अभी सिर्फ छह महीने के लिए इस्तेमाल में लिया जा रहा है और कामियाब होने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
क्यों जरूरी थी यह पहल
जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। रोजाना दिहाड़ी मजदूर, छात्र, नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी कम दूरी के लिए ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच रेलवे का यह कदम ऐसे यात्रियों के लिए थोड़ी राहत लेकर आया है। रोज का सफर करने वालों के लिए यह छोटी छूट भी महीने के अंत में अच्छी बचत बन सकती है।
14 जनवरी से होगी शुरुआत
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह नई सुविधा 14 जनवरी से पूरे देश में लागू कर दी जाएगी। जनरल टिकट लेने वाले यात्री अगर मोबाइल से टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें अपने वॉलेट या अकाउंट में तय प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
रोजाना यात्रा करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा
जो लोग रोज ऑफिस, फैक्ट्री, स्कूल या कॉलेज जाने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं, उन्हें इस योजना से सीधा फायदा होगा। भले ही 3 प्रतिशत की छूट कम लगे, लेकिन महीने भर में कई यात्राओं के बाद यह रकम काम की साबित होती है।
अभी सिर्फ 6 महीने का प्रयोग
रेलवे इस योजना को फिलहाल छह महीने के ट्रायल के रूप में लागू कर रहा है। इस दौरान यात्रियों की प्रतिक्रिया, ऐप के इस्तेमाल और टिकट बुकिंग के आंकड़ों की समीक्षा की जाएगी। अगर नतीजे अच्छे रहे, तो रेलवे इसे आगे भी जारी रख सकता है।
किन्हें नहीं मिलेगा फायदा
यह सुविधा सिर्फ साधारण श्रेणी की टिकट पर लागू होगी। आरक्षित टिकट, स्लीपर या एसी कोच में यात्रा करने वालों को इसका फायदा नहीं मिलेगा।
डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम
RailOne ऐप के जरिए कैशबैक देना रेलवे की डिजिटल इंडिया सोच को मजबूत करता है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और टिकट खरीदना पहले से आसान हो जाएगा।
आम यात्रियों के लिए राहत
यह योजना रोज ट्रेन से सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कम खर्च, आसान बुकिंग और डिजिटल सुविधा तीनों का फायदा एक साथ मिलने वाला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications