Railway New Schedule News: हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। अगर आप भी यूपी रूट से जुड़ी ट्रेन से सफर करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इंडियन रेलवे ने हाल ही में 24 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है और 20 से अधिक ट्रेनों का रूट बदल दिया है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा करने का कारण क्या है और किन ट्रेनों को कैसिंल किया है। साथ ही ये भी बताएंगे कि ट्रेनों का नया शेड्यूल क्या है।

इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल
मथुरा जंक्शन से 2 और 4 सितम्बर को चलने वाली 22532 मथुरा जं.-छपरा एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। इसके अलावा छपरा से 2 और 4 सितम्बर को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा जंक्शन एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। गोमती नगर से 3 और 4 सितम्बर को चलने वाली 15113 गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। गोरखपुर से 3 और 4 सितम्बर को चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कैंसिल की गई है। लखनऊ जं. से 3 एवं 4 सितम्बर को चलने वाली 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। पाटलिपुत्र से 3 एवं 4 सितम्बर को चलने वाली 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। ऐशबाग से 3 एवं 4 सितम्बर को चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
इन ट्रेनों को भी किया गया है रद्द
वहीं, गोंडा से 3 और 4 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05091 गोंडा-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी कैंसिल क दी गई है। इसके अलावा सीतापुर से 04 एवं 05 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05092 सीतापुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी कैंसिल रहेगी। वहीं, 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 03 एवं 04 सितम्बर, 2024 को कैंसिल रहेगी।
गोरखपुर से 3 सितम्बर को चलने वाली 05031 गोरखपुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी कैंसिल रहेगी.
गोंडा से 04 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 05032 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी कैंसिल रहेगी। 05453/05454 गोंडा-सीतापुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी 4 एवं 5 सितम्बर को कैंसिल रहेगी।
वहीं, 05459/05460 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 4 एवं 5 सितम्बर को कैंसिल रहेगी।
इन ट्रेनों का किया गया है रूट डायवर्ट
बरौनी से 3 और 4 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर डायवर्टेड रूट गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा। नई दिल्ली से 3 एवं 4 सितम्बर, 2024 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
इसके अलावा नई दिल्ली से 3 सितम्बर को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं रहेगा।
इस कारण से ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव
रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर-गोंडा खंड पर स्थित मगहर-खलीलाबाद-चुरेब स्टेशनों के मध्य आटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है इसके कारण से यहां से गुजरने वाले कई ट्रेनें प्रभावित रहेगी। वहीं, कमीशनिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कुछ रूट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल किया है और रि-शिड्यूलिंग की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications