IRCTC Account Aadhaar Link: यदि आप अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, अब भारतीय रेलवे यानी इंडियन रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियम को और अधिक सख्त कर दिया है। अब बिना आधार वैरिफाइड यूजर्स को ट्रेन टिकट नहीं मिलेगा। यदि आप ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो आप अपने IRCTC अकाउंट को आधार नंबर से फटाफट वैरिफाइ करा लें, अन्यथा टिकट बुकिंग में मुश्किल हो सकती है।

इंडियन रेलवे ने अब टिकट बुकिंग के नियमों (Indian Railways) में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, IRCTC के जरिए सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication) जरूरी हो गया है। हालांकि 10 बजे के बाद बिना आधार वेरिफिकेशन किए भी टिकट बुक कर सकते हैं। यह नया नियम पिछले महीने 28 अक्टूबर से लागू है।
इस नए नियम का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो बिना आधार वेरिफिकेशन के टिकट बुकिंग की कोशिश करते हैं। नए नियम के बाद पहले की तरह मोबाइल नंबर या अन्य डॉक्यूमेंट की मदद से टिकट बुकिंग संभव नहीं है। यात्रियों को अब टिकट बुकिंग से पहले आधार नंबर अपडेट करना जरूरी होगा। यदि आपको नहीं पता है कि IRCTC अकाउंट का आधार से वैरिफाइ कैसे करें तो चलिए फटाफट जान लेते हैं...
IRCTC प्रोफाइल को आधार से कैसे करें वेरीफाई?
जिन यात्रियों ने अभी तक IRCTC अकाउंट में आधार वेरीफाई नहीं किया है वे तुरंत ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप में लॉगिन कर माय प्रोफाइल सेक्शन में जाना है और आधार नंबर लिंक करना है।
जानें लिंक करने का स्टेप
- ब्राउजर में www.irctc.co.in खोलें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर साइन इन करें।
- MY Account टैब में जाएं और ऑथेंटिकेट यूजर चुनें।
- अथेंटिकेशन पेज पर आधार नंबर या वर्चुअल आईडी डालें। स्क्रीन पर दिख रहे नाम जन्म तिथि और लिंग चेक करें। आधार कार्ड से मैच करना चाहिए। अगर नहीं मैच करता तो एडिट ऑप्शन से ठीक किया जा सकता है।
- वेरिफाई डिटेल्स एंड रिसीव ओटीपी बटन क्लिक करें। आधार से लिंक मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालें। सहमति बॉक्स पढ़ें और सहमत हों।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार वेरीफाई हो जाएगा।
रेलवे ने क्यों लिया यह फैसला?
भारतीय रेलवे का कहना है कि सुबह के 2 घंटे का टाइम स्लॉट बहुत हाई डिमांड वाला होता है। इसी समय पर लोकप्रिय ट्रेनों के टिकट ओपन होते हैं। कई बार सिस्टम का गलत इस्तेमाल या फर्जी बुकिंग के मामले सामने आते हैं। ऐसे में कई लोग नाजायज तरीके से टिकट बुक करने के नाम में ज्यादा पैसे ले लेते हैं या फिर फर्जी टिकट देखकर यात्रियों से धोखाधड़ी करते हैं। लिहाजा, जरूरत मंद लोगों को ही टिकट मिले और यात्री किसी भी तरह के धोखाधड़ी के चक्कर न पड़े इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications