Indian Railway Waiting Ticket Rules: आमतौर पर लंबी दूरी के लिए लोग ट्रेन के जरिए सफर करना आरामदायक समझते हैं। लोगों के सफर करने के लिए भारतीय रेलवे ने नियम भी बनाए हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया है। अगर आप वेंटिग टिकट लेकर यात्रा करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर आ गई है। आपको बता दें कि अब कोई भी यात्री वेटिंग टिकट लेकर रिजर्व डिब्बे में नहीं जा सकता। ऐसा करने पर जुर्माना वसूला जा सकता है।

अगर आपके पास है वेटिंग टिकट
कोई भी यात्री वेटिंग टिकट लेकर रिजर्व डिब्बे में सफर नहीं कर सकता है। अगर किसी यात्री ने इस नियम को तोड़ा तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा TTE उसे ट्रेन से भी उतार सकता है। अगर आपका टिकट वेटिंग में है तो रिजर्व कोच में सफर नहीं कर सकते हैं। भले ही आपके पास विंडो टिकट ही क्यों न हो। इस तरह के टिकट पर भी अब रेलवे ने रिजर्व डिब्बों में सफर करने पर रोक लगा दी है।
आपको बता दें कि विंडो वेटिंग टिकट वो टिकट होते हैं जो यात्री यात्रा पर जाने से पहले रेलवे के निर्धारित काउंटर से खरीदते हैं. पहले के नियमों के मुताबिक अगर ये टिकट वेटिंग या आरएसी है तो आप स्लीपर कोच में यात्रा कर सकते थे।
ये है नया नियम
नियमों के मुताबिक अगर विंडो वेटिंग टिकट आखिरी वक्त तक कन्फर्म नहीं होते तो अब इन पर यात्रा करना गैरकानूनी है। पहले के नियमों के मुताबिक अगर टिकट एसी वेटिंग है तो एसी कोच में यात्रा की जा सकती थी।
आखिर क्यों लिया गया है ये फैसला?
यह फैसला रिजर्व डिब्बों में कंफर्म टिकट के साथ सफर करने वालों की सहूलियत के लिए लागू किया गया है। इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। अगर कोई यात्री स्लीपर कोच में विंडो वेटिंग टिकट के साथ पकड़ा जाता है तो उस पर 440 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही आपको बीच सफर में ट्रेन से उतारा भी जा सकता है। यानी अगर आपका वेटिंग टिकट है तो कैंसिल कराना ही बेहतर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications