Indian Railways News: देश में हर रोज करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। रेलवे ने बीते कुछ सालों में अपनी व्यवस्था और सुविधाओं में कई सारे सुधार किए हैं।
कई यात्री रिजर्वेशन कराकर ही यात्रा करना पसंद करते हैं वहीं, ट्रेन में वेटिंग लिस्ट अधिक होने के कारण कई लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। इस समस्या का समाधान करने के लिए रेलवे नई योजना बना ली है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

वेटिंग लिस्ट की झंझट होगी खत्म
इंडियन रेलवे साल 2032 तक वेटिंग लिस्ट के खत्म करने की तैयारी कर रही है। रेल मंत्रालय का टार्गेट है कि रिजर्वेशन सीटों की डिमांड और सप्लाई के बीच के अंतर को कम किया जाए और प्लान के तहत, रेल सेवाओं की क्षमता और दक्षता को बढ़ाने के लिए बेसिक रेल स्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।
आने वाले सालों में यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए नई ट्रेनें खरीदने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और पुराने रोलिंग स्टॉक को बदला जाएगा। इससे रेलवे बेड़े में 7,000-8,000 नए ट्रेनें शामिल होंगी। रेल मंत्री अश्वनी वैश्नव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस दशक के अंत तक वेटिंग लिस्ट को पूरी तरह से खत्म करना हमारा लक्ष्य है। इस टार्गेट को पूरा करने के लिए रेलवे छोट - छोटे कदम उठा रहा है।
इस योजना के तहत, रेल सेवाओं की क्षमता और दक्षता को बढ़ाने के लिए बेसिक रेल स्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।
नई तकनीक का होगा इस्तेमाल
रेलवे आरएसी और वेटिंग टिकट यात्रियों को चलती ट्रेन में बर्थ के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल करने जा रहा है, जिसके बाद टीटी मनमानी नहीं कर पाएगा, यानी कुछ ले देकर टीटी आपकी बर्थ किसी और को नहीं दे पाएगा। इससे ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का सही इस्तेमाल किया जा सकेगा और भारतीय रेलवे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म टिकट दे पाएगा।
ये सुविधा भी मिलेगी
करोड़ों यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर रेलवे लगातार तरह-तरह की कोशिश करता है। चलती ट्रेन में अगर किसी यात्री की तबियत खराब हो जाती है तो यात्री ट्रेन में ही इलाज के लिए डाक्टर सहायता प्राप्त कर सकता है। डाक्टर से इलाज कराने के लिए यात्री को 100 रुपये कंसल्टेशन फीस और दवाओं के पैसे अलग से देने होते हैं। आप टीटीई या फिर रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर कॉल करके डॉक्टर सहायता की मांग कर सकता है।
सिर्फ यही नहीं, दिनों ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ देखने को मिल रही है तथा लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा, ट्रेनों में वेटिंग की लंबी लिस्ट देखते हुए रेलवे ने इससे निपटने के लिए भी रेलवे ने एक उपाय निकाला है। रेलवे ने इसे लेकर कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की योजना बनाई है।
इसके तहत पूर्व से चलाई जा रही ट्रेनों में भी अब अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा कई स्पेशल ट्रेनों को भी शुरु किया जाएगा। ऐसे में सामान्य रूप से रेलयात्रा करने वाले लोगों को कंफर्म टिकट उपलब्ध हो पाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications