Train Reschedule News: अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर आ गई है। इंडियन रेलवे ने हाल ही में ट्रेन के टाइमिंग से जुड़ा बदलाव किया है। ऐसे में रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए हम आपको बताएंगे कि वह कौन-कौन सी ट्रेनें हैं जिनका टाइम बदला गया है।
इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
इंडियन रेलवे के नए अपडेट के अनुसार, समस्तीपुर मंडल के बापूधाम मोतिहारी और जीवधारा स्टेशनों के बीच ROB के गर्डर लांचिंग को लेकर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव हुआ है।

इस कारण से ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। समस्तीपुर मंडल के बापूधाम मोतिहारी और जीवधारा स्टेशनों के मध्य समपार सं. 159 पर ROB के गर्डर लांचिंग के कारण 23 जुलाई 2024 को 09.15 बजे से 14.00 बजे तक और 24 जुलाई, 2024 को 09.15 बजे से 13.25 बजे तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जायेगा।
इस कारण ब्लॉक के दिन ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि दो ट्रेन को कैंसिल किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को नियंत्रित करके चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल
23 और 24 जुलाई को खुलने वाली गाड़ी संख्या 05258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी। इसके अलावा 23 एवं 24 जुलाई को खुलने वाली गाड़ी संख्या 05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
इन ट्रेनों का हुआ पार्शियल टर्मिनेशन
23 और 24 जुलाई को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 05261 मुजफ्फरपुर-रक्सौल पैसेंजर स्पेशल का पर्शियल क्लोजर पीपरा में किया जायेगा। 23 और 24 जुलाई को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 05507 रक्सौल-मेहसी पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन सेमरा में किया जायेगा।
इसके अलावा 23 और 24 जुलाई को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी सं. 05262 रक्सौल- मुजफ्फरपुर पैसेंजर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ पीपरा से किया जायेगा।
इन्हीं दोनों दिनों पर मेहसी से खुलने वाली गाड़ी सं. 05508 मेहसी-रक्सौल पैसेंजर स्पेशल का आंशिक प्रारंभ सेमरा से किया जायेगा।
पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएंगी ये ट्रेनें
बरौनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस बरौनी से 23 जुलाई को 180 मिनट तथा 24 जुलाई को 135 मिनट पुनर्निधारित समय से चलेंगी। रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस रक्सौल से 23 जुलाई को 150 मिनट तथा 24 जुलाई को 120 मिनट पुनर्निधारित समय से चलेगी। दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस दिल्ली से 23 जुलाई को 180 मिनट पुनर्निधारित समय से चलेगी। मुजफ्फरपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 23 जुलाई को 75 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी।
इसके अलावा मुजफ्फरपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 05257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर मुजफ्फरपुर से 23 जुलाई को 60 मिनट पुनर्निधारित समय से चलेगी। वहीं, इसके साथ ही 24 जुलाई को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर और पिपरा के मध्य 45 मिनट देरी से चलेगी।
सस्ते में ऐसे करें सफर
अगर आप ट्रेन टिकट बुक करते समय नो फूड पर क्लिक करते हैं तो आपकी टिकट कीमत 350 रुपये तक कम हो सकती है। इसमें कैटरिंग चार्ज भी शामिल होता है। जितनी लंबी दूरी की यात्रा आप करते हैं, आपका टिकट भी उतना ही महंगा हो जाता है। तो यात्रा के दौरान खाने-पीने की चीजें अपने साथ अपने साथ ले जा सकते हैं तो टिकट बुक करते समय नो 'फूड विकल्प' का चुनाव करें, ऐसे आपका किराया आधा रह जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications