Vande Bharat: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्री अपनी यात्रा के स्टेशन पर ट्रेन आने से सिर्फ 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक कर सकेंगे। यह नई सुविधा खास तौर पर दक्षिण रेलवे जोन की 8 वंदे भारत ट्रेनों पर लागू की गई है।

बदलाव क्यों किया गया?
अब तक यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन छूटने के बाद अगले स्टेशनों से टिकट नहीं मिल पाती थी, जिससे कई सीटें खाली जाती थीं। इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को अपडेट किया है। इससे अब खाली सीटों की बेहतर बुकिंग हो सकेगी और यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
किन वंदे भारत ट्रेनों में लागू हुआ ये नियम?
रेलवे की ओर से बताया गया है कि ये सुविधा इन 8 वंदे भारत ट्रेनों पर लागू होगी:
मंगलूरु सेंट्रल - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल
तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - मंगलूरु सेंट्रल
चेन्नई एगमोर - नागरकोइल
नागरकोइल - चेन्नई एगमोर
कोयंबटूर - बेंगलुरु कैंट
मंगलूरु सेंट्रल - मडगांव
मदुरै - बेंगलुरु कैंट
चेन्नई सेंट्रल - विजयवाड़ा
इन ट्रेनों में अब यात्री अपने स्टेशन से 15 मिनट पहले तक करंट टिकट बुक कर सकते हैं।
खाली सीटों का होगा बेहतर यूज
इस नई सुविधा से ट्रेन में खाली सीटें अब यूं ही नहीं जाएंगी। जैसे ही कोई यात्री अपनी यात्रा कैंसल करेगा या कोई सीट बच जाएगी, वो तुरंत अगले स्टेशनों के यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
वंदे भारत की बढ़ती पसंद
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में बताया कि देशभर में 144 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और इनकी सीटें लगभग हमेशा फुल रहती हैं। उन्होंने कहा कि 2024-25 में ट्रेनों की औसत ऑक्यूपेंसी 102.01%, और 2025-26 (जून तक) में 105.03% रही है।
यात्रियों के लिए क्या जरूरी है?
अगर आप वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने का सोच रहे हैं और आखिरी वक्त में प्लान बना है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। बस यात्रा से पहले अपने स्टेशन पर जाकर 15 मिनट पहले तक करंट टिकट बुक करें और आराम से सफर करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications