Garib Rath Trains Reservations Stops News: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर आ गई है। अब आप गरीब रथ ट्रेन में 2एसी और सीसी क्लास कोच के लिए सीट नहीं बुक कर पाएंगे। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान काफी परेशानी हो सकती है। भारतीय रेलवे गरीब रथ ट्रेनों के कोच लेऑट में बदलाव करने की योजना बना रहा है। जिसके कारण ये बदलाव किए गए हैं। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

अगले महीने नहीं बुक कर पाएंगे ये सीट
अगले महीने से इन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन बुक करते समय एसी चेयर कार और सेकंड एसी के ऑप्शन की उपलब्धता में बदलाव हो सकता है। भारतीय रेलवे गरीब रथ ट्रेनों के कोच विन्यास को संशोधित करने की योजना बना रहा है। वर्तमान में, लगभग 52 मार्गों पर 26 गरीब रथ ट्रेनें चल रही हैं।
ये ट्रेनें साप्ताहिक या हफ्ते में कई बार चलती हैं। गरीब रथ ट्रेनों में यात्रा करने का किराया नियमित ट्रेनों में थर्ड एसी और चेयर कार के किराए से कम है। यह अनुमान है कि गरीब रथ कोच का किराया इकोनॉमी एसी थर्ड क्लास से लगभग 8 से 10 प्रतिशत कम रहेगा।
कब शुरु हुई थी गरीब रथ ट्रेन
रेल मंत्रालय के मुताबिक गरीब रथ के कोच करीब 18 साल पुराने हैं। इनकी शुरुआत 2006 में हुई थी। तब से लेकर अब तक यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कोचों में काफी बदलाव किए गए हैं, लेकिन फिर इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसी के चलते इन्हें अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है।
नए इकोनॉमी एसी कोच को लगाने का लिया है फैसला
इनके पुराने कोचों को एलएचबी कोचों से बदलने का फैसला किया गया है, जिनकी जगह नए डिजाइन वाले इकोनॉमी एसी कोच लगाए जाएंगे।
कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री, चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री में एसी इकॉनमी कोच का उत्पादन किया जा रहा है।
गरीब रथ ट्रेन की इन सीटों पर कर पाएंगे बुकिंग
रेल मंत्रालय के मुताबिक पुराने कोच में सेकंड एसी, थर्ड एसी और चेयर कार शामिल हैं। नई गरीब रथ में सिर्फ थर्ड एसी कोच होंगे। यानी सेकंड एसी और चेयर कार नहीं होगी। चूंकि बुकिंग 120 दिन पहले शुरू होती है, इसलिए संभावना है कि अगले महीने से गरीब रथ में सेकंड एसी और चेयर कार की बुकिंग बंद कर दी जाएगी।
चूंकि इस बदलाव के लिए बड़ी संख्या में कोच की जरूरत होगी, इसलिए सेकंड एसी और चेयर कार का विकल्प धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा। एसी इकोनॉमी में 81 सीटें होंगी, जबकि पुराने कोच में 72 बर्थ होती थीं। बर्थ में फायरप्रूफ सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा।
इकोनॉमिक एसी कोच में सस्ते में मिलेंगी ये सुविधाएं
सिर्फ यही नहीं, इसके अलावा सभी बर्थ में बोतलें टांगने के लिए हैंडल, फोल्डेबल स्नैक टेबल, आधुनिक शौचालय और रीडिंग लाइट के साथ-साथ यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट भी होंगे लेकिन इसके लिए किराया सस्ता भी किया जा सकता है ताकि लोग कम पैसे में सफर कर पाएं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications