Train List For Diwali 2024: अगर आप लंबे समय से अपनी ट्रेन की टिकट के कंफर्म होने का इंतजार कर रहे थे और अभी भी आपकी टिकट कंफर्म नहीं हुई है तो आपको बता दें कि रेलवे ने उन ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी है जिनमें अभी भी सीटें खाली हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार को जाने और आने वाली शामिल हैं। छठ पूजा और दिवाली पर अगर आप घर जाने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको बता देते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी ट्रेनें शामिल हैं।

इन ट्रेनों की सीटें हैं खाली
लखनऊ से 28 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 02270 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 280 सीट मौजूद हैं।
लखनऊ से 30 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 02270 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 420 सीट उपलब्ध हैं। इसके अलावा लखनऊ से 27 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 02270 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 198 सीट उपलब्ध हैं।
लखनऊ से 29 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 02270 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी के द्वितीय श्रेणी चेयरकार में 96 सीट उपलब्ध हैं। गोरखपुर से 30 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 04043 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 05 एवं स्लीपर श्रेणी में 846 बर्थ उपलब्ध हैं।
इसके अलावा बलिया से 28 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 04497 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के एसी प्रथम श्रेणी में 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 14, एसी तृतीय श्रेणी में 705 एवं स्लीपर श्रेणी में 20 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 30 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 04043 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के सेंकड क्लास एसी में 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 05 एवं स्लीपर श्रेणी में 846 बर्थ उपलब्ध हैं।
बलिया से 27 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 20 एवं एसी तृतीय श्रेणी में 99 बर्थ मौजूद है।
इस ट्रेन में भी मौजूद हैं सीट
वाराणसी सिटी से 29 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 20, सेकेंड एसी में 31, एसी तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 251 एवं स्लीपर क्लास में 189 बर्थ उपलब्ध हैं। इसके अलावा गोरखपुर से 26 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 21 एवं एसी तृतीय श्रेणी में 96 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से 28 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 20 एवं एसी तृतीय श्रेणी में 105 बर्थ उपलब्ध हैं।
गोरखपुर से 28 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 01124 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी के थर्ड एसी में 54 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से 30 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष गाड़ी के थर्ड एसी में 31 एवं स्लीपर क्लास में 92 बर्थ उपलब्ध हैं। 27 अक्टूबर को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 05023 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के एसी द्वितीय श्रेणी में 78 एवं एसी तृतीय श्रेणी में 585 बर्थ उपलब्ध है। इसके अलावा टनकपुर से 28 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05097 टनकपुर-दौराई विशेष गाड़ी के सेकेंड क्लास एसी में 10 एवं एसी तृतीय श्रेणी में 48 बर्थ उपलब्ध हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications