इंडिया रेलवे अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर देती रहती हैं। ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाली आईआरसीटीसी की ओर से ग्राहकों को iMudra ऐप की सुविधा दी जाती है।
नई दिल्ली: इंडिया रेलवे अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर देती रहती हैं। ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा देने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से ग्राहकों को iMudra ऐप की सुविधा दी जाती है। इस ऐप में ग्राहकों को एक डिजिटल कार्ड मिलता है, जिसका इस्तेमाल पेमेंट करने और ऑनलाइन शॉपिंग में किया जाता है। आईआरसीटीसी इन दिनों ग्राहकों को आईआरसीटीसी iMudra वीजा / रुपे कार्ड पर 2000 रुपए तक के कैशबैक की सुविधा दे रहा है। बता दें कि आईआरसीटीसी ने ट्वीट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।

2000 रुपए तक मिलेगा कैशबैक
आईआरसीटीसी iMudra ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ग्राहक अपने पसंदीदा ऐप पर आईआरसीटीसी iMudra पर वीजा / रुपे कार्ड का उपयोग करके भुगतान करें और 5000 रुपए से ऊपर खर्च करने पर 2000 रुपए तक कैशबैक प्राप्त करें। ग्राहकों को ध्यान देने वाली बात ये है कि आईआरसीटीसी की तरफ से दिए जा रहे इस खास ऑफर का फायदा उठाने का मौका 28 फरवरी तक है।
आईआरसीटीसी ने इस बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किया कार्ड
आपको बता दें आईआरसीटीसी ने फेडरेल बैंक के साथ मिलकर यह कार्ड लॉन्च किया था। iMudra वीजा कार्ड व्यक्ति भारतीय वेबसाइट पर खरीदारी, मनी ट्रांसफर और एटीएम विद्डॉल के लिए भी इस्तेमाल कर सकता है। आप अपने iMudra वीजा कार्ड का इस्तेमाल केवल भारतीय वेबसाइट पर ही खरीदारी करने के लिए कर सकते हैं। इसके साथ ही खरीदारी भारतीय करेंसी में ही की जानी चाहिये।
वॉलेट में मनी ऐड की सुविधा
आपको अपने आईआरसीटीसी iMudra वॉलेट में मनी ऐड करने के लिए डेबिट कार्ड, यूपीआई या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। मनी ऐड करने के लिए आपको अपने iMudra ऐप पर ऐड मनी ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर राशि को चुनकर और अपने वॉलेट में लोड करने के लिए बढ़ना होगा। इस ऐप के जरिए आप पानी का बिल भी भर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग के साथ दोस्तों-घरवालों को पैसे भी भेज सकते हैं। आप इस सुविधा के जरिए एटीएम से पैसे भी निकाल सकते हैं, पर उसके लिए आईआरसीटीसी मुद्रा पर साइन-अप करना जरूरी है। इस ऐप में यूजर्स को टैप एंड पे की सुविधा मिलती हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications