Railway Platform Ticket : भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। आज देश भर में धनतेरस 2022 मनाया जा रहा है। वहीं कोविड-19 महामारी के कारण देश में दो साल के एक ठहराव के बाद अब उत्सव का उत्साह दिख रहा है। यात्रियों की भीड़ को एडजस्ट करने के लिए, भारतीय रेलवे ने धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के लिए 179 विशेष उत्सव ट्रेनें शुरू कीं। हालांकि, इन ट्रेनों को शुरू करने के बाद भी, रेलवे मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़ की उम्मीद कर रहा है। इसलिए, इस भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए एक कड़ा कदम उठाया गया है। मध्य रेलवे ने त्योहारी सीजन के बीच भीड़भाड़ को रोकने के लिए शनिवार से मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के रेट को अस्थायी आधार पर बढ़ाया है।

कितने बढ़े दाम
मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का दाम 5 गुना कर दिया गया है। ये रेट 10 रुपये से बढ़ा कर 50 रुपये कर दी गयी है। नए रेट छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल पर लागू होंगी। ये सभी लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए व्यस्त जंक्शन हैं। बढ़ी हुई कीमतें 31 अक्टूबर तक लागू रहेंगी। इस बात की जानकारी सीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार की तरफ से दी गयी है।
क्यों लिया गया ये फैसला
सुतार ने कहा कि त्योहारी सीजन के बीच यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह बढ़ोतरी की गई है। प्लेटफॉर्म टिकटों में इस तरह की अस्थायी बढ़ोतरी पिछले दो वर्षों में मुंबई में क्षेत्रीय रेलवे द्वारा कई बार लागू की गई है।

यहां भी बढ़े दाम
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब भारतीय रेलवे प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहा है। कुछ हफ्ते पहले ही दक्षिण रेलवे ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश समेत कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में इजाफा किया था। दक्षिण रेलवे ने चेन्नई और उपनगरों के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की। 1 अक्टूबर को टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़कर 20 रुपये कर दी गयी। यह बढ़ी हुई कीमत वहां 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।
कहां कहां बढ़े दाम
जिन रेलवे स्टेशनों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट रेट में वृद्धि की गई है उनमें डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, तांबरम और काटपाडी स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा, चेंगलपट्टू, अरक्कोनम, तिरुवल्लुर और अवादी जैसे स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में वृद्धि हो गयी। दक्षिण रेलवे ने उपयोगकर्ताओं से सहयोग करने का अनुरोध किया।

87 ट्रेनें रद्द
22 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर भारतीय रेलवे ने कुल 87 ट्रेनों को पूरी तरह से और करीब 22 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया। ट्रेनों के रद्द होने से भारी असुविधा होने की आशंका है क्योंकि बड़ी संख्या में लोग दिवाली से पहले घर लौट रहे हैं। रद्द की गई ट्रेनों में विभिन्न प्रमुख शहरों जैसे नागपुर, पुणे, पठानकोट, सतारा और अन्य से चलने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। जिन यात्रियों ने आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रद्द की गई ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन किया है, उनके टिकट रद्द कर दिए जाएंगे और इसकी कुल कीमत उनके स्रोत खातों में वापस कर दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications