रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए 44 जोड़े रैक खरीदेगी। जी हां वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए भारतीय रेलवे चेन्नई स्थित इंटीग्रेटेड रेल कोच फैक्ट्री से 44 और रैक खरीदेगी।
नई दिल्ली: रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए 44 जोड़े रैक खरीदेगी। जी हां वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए भारतीय रेलवे चेन्नई स्थित इंटीग्रेटेड रेल कोच फैक्ट्री से 44 और रैक खरीदेगी। इसके लिए चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री ने निविदा भी आमंत्रित की है जो 44 जोड़े ट्रेनों के लिए इलेक्ट्रिक साजो सामान और अन्य पार्ट्स के लिए होगा।
वंदे भारत ट्रेन में 16 कोच
आपको इस बात की भी जानकारी दें कि रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस की हर ट्रेन में 16 कोच होंगे। इन सभी ट्रेनों के परिचालन के बाद लगभग 20 फीसदी समय की बचत होगी। रेलवे के अनुसार, यह प्रकिया बहुत पारदर्शी होगी। याद दिला दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन दिल्ली और वाराणसी के बीच चलाई गई थी। दूसरी ट्रेन को गृह मंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाई।
यात्रियों को कम से कम चार घंटे की बचत
यह ट्रेन नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही है। दोनों ही ट्रेन की गति ज्यादा है। ट्रेन नंबर 22439 दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेगी। यह दिल्ली से कटरा के रास्ते में अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। ये ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं। इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को कम से कम चार घंटे की बचत हो रही है। गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री मोदी की 'मेक इन इंडिया' के परिकल्पना के तहत चलाई जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक हाई स्पीड ट्रेन है।
वंदे भारत ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधाएं
1. ट्रेन में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
2. कोच में कुर्सियां 180 डिग्री घुमाई जा सकती हैं।
3. खाने-पीने का सामान रखने के लिए डीप फ्रीजर लगाए गए हैं।
4. ऑनबोर्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, यहां आप अपनी पसंद के गाने या मूवी देख सकते हैं।
5. खिड़कियों पर खास फ़िल्म लगाई गई है। ट्रेन पर पत्थर मारने से नहीं टूटेंगे शीशे।
6. पायलट को तेज रोशनी से बचाने के लिए कॉकपिट के शीशे पर रोलर ब्लाइंड सन स्क्रीन लगाई गई है।
7. कॉकपिट में ज्यादा शोर न हो, इसके लिए कई इन्सुलेशन का इस्तेमाल किया गया है।
8. वंदे भारत एक्सप्रेस में नई दिल्ली से कटरा के बीच चेयर कार (सीसी) का न्यूनतम किराया 1630 रुपया है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3015 रुपये है।
9. ट्रेन नई दिल्ली से कटरा और फिर कटरा से नई दिल्ली से बीच सप्ताह में 5 दिन चलेगी। जबकि मंगलवार को नहीं चलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications