Train Reschedule News: हजार लोग भारतीय रेलवे से हर दिन सफर करते हैं। पिछले कुछ दिनों से से भारी बारिश के चलते ट्रेनों के रूट्स को बदला गया है और कुछ ट्रेनों को कैंसिल तक किया गया है। भारी बारिश के कारण और कुछ ट्रेनों की संख्या अधिक होने के चलते रेलवे ट्रैकों को भी समय-समय पर ठीक किया जाता है।

रेलवे ट्रैक को मेंटेन करने के कारण भी कई बार ट्रेनों का समय या रूट बदल दिया जाता है। 21 जुलाई को कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और कुछ ट्रेनों के रूट्स बदल दिए गए हैं। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।
इन ट्रेनों के बदल दिए गए रूट्स
नई दिल्ली स्टेशन से 20 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर 22824, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 21 जुलाई को डायवर्टेड रुट से बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया, टाटानगर से गुजरते हुए भुवनेश्वर पहुंचेगी। इसके अलावा 19 जुलाई को जम्मू से चलने वाली ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 21 जुलाई को डायवर्टेड रूट के जरिए बरकाकाना, मेसरा, टाटीसिलवे, रांची से गुजरते हुए संबलपुर तक चलाई जाएगी।
इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल
कई ट्रेनों को 21 जुलाई के लिए कैंसिल किया गया है। इनमें ट्रेन नंबर 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर मेमू स्पेशल 21 जुलाई को नहीं चलाई जाएगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 08195/08196 टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू स्पेशल 21 जुलाई को नहीं चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 18085/18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस भी 21 जुलाई को नहीं चलाई जाएगी। इसके साथ ही, ट्रेन नंबर 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल 21 जुलाई को कैंसिल कर दी गई है।
आखिर क्यों कैंसिल की गई हैं ये ट्रेनें?
मेंटिनेंस कार्य के चलते रेलवे को ट्रेन सेवाओं के रोकना पड़ा है। रेलवे द्वारा फिलहाल रांची रेलवे मंडल मे विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि रेल व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। इन्हीं कामों के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 21 जुलाई को रांची, चक्रधरपुर रेल मंडल, आद्रा और खड़गपुर रेल मंडल होकर जाने वाली कुल 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही. 2 ट्रेनों के रुट बदले गए हैं।
ऐसे करें सस्ते में सफर
यात्रा से 1 दिन पहले टिकट बुक कर रहे हैं तो आपको ज्यादा चार्ज देना होगा। जो रेल यात्री एक महीना पहले यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं और इस समय किसी भी ट्रेन की एसी कोच की टिकट लेते हैं तो उनको लगभग ट्रेन टिकट में काफी बचत होगी। डायनेमिक फेयर फेसिंग के अनुसार, जितना पहले ट्रेन की टिकट बुक करेंगे पैसा कम देना पड़ेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications