भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब देशभर के 74,000 से ज्यादा कोचों और 15,000 इंजनों में हाई CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। यह पहल केवल सुरक्षा बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि यात्रियों को दिमागी शांति देने के लिए भी शुरू की गई है।

हर कोच में चार कैमरे हर इंजन में छह कैमरे
रेलवे मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अब हर कोच में चार कैमरे लगाए जाएंगे जिनमें से दो दरवाजों के पास और दो सामान्य यात्रियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में होंगे। इनका मकसद यह तय करना है कि यात्रियों की प्राइवेसी बनी रहे, और कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजरअंदाज न हो।
वहीं, हर लोकोमोटिव (इंजन) में छह CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे ट्रेन ऑपरेशन के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।
कम रोशनी और तेज रफ्तार में भी होगी क्लियर रिकॉर्डिंग
इन कैमरों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार में और कम रोशनी वाली स्थिति में भी साफ और सही रिकॉर्डिंग कर सकें। यानी चाहे दिन हो या रात CCTV फुटेज हमेशा काम की होगी। इससे रेलवे को किसी घटना या अपराध की स्थिति में पुख्ता सबूत मिल सकेंगे।
AI से जोड़ा जाएगा निगरानी सिस्टम
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि CCTV कैमरों से मिलने वाले डेटा का AI (Artificial Intelligence) के जरिए विश्लेषण किया जाए। यह काम IndiaAI मिशन के साथ मिलकर किया जाएगा। इससे ऐसे सॉफ़्टवेयर तैयार किए जाएंगे जो संभावित खतरे या संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तुरंत कर पाएंगे और रियल-टाइम अलर्ट दे सकेंगे।
पायलट प्रोजेक्ट रहा सफल अब पूरे देश में लागू
इस फैसले से पहले उत्तरी रेलवे द्वारा सीमित कोचों में CCTV कैमरे लगाने का पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया था। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से इस प्रोजेक्ट को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद इसे पूरे भारत में लागू करने का फैसला लिया गया है।
हालिया घटनाएं बनीं फैसले की वजह
हाल ही में हरियाणा के पानीपत स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में महिला के साथ हुए अपराध के बाद रेलवे को इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचना पड़ा इसके बाद यह ठोस फैसला लिया गया ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
क्या होंगे इस कदम के फायदे?
यात्रियों को मिलेगा ज्यादा सुरक्षित माहौल, महिला यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा, अपराधियों की पहचान आसानी से होगी, किसी घटना के बाद CCTV फुटेज सबूत के रूप में काम आएंगे, रेलवे की छवि और विश्वास में होगा इजाफा।
कदम आगे विश्वास मजबूत
रेलवे का यह फैसला ना सिर्फ तकनीकी रूप से हाई है, बल्कि यह यात्रियों की भावनाओं और जरूरतों को समझकर लिया गया एक ठोस फैसला है। आने वाले समय में रेलवे के सफर को न सिर्फ सुविधाजनक बल्कि सुरक्षित भी बनाया जाएगा।
इस नई योजना से भारतीय रेलवे ने यह साबित कर दिया है कि वह बदलते समय के साथ खुद को भी बदल रहा है, और देश के हर यात्री को एक बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications