tit for tat: खालिस्तानियों को लेकर भारत और कनाडा के बीच टेंशन बढ़ गया है और विदेश मंत्रालय के अनुसार, कनाडा के टॉप डिप्लोमेट को भारत ने भी देश छोड़ने के लिए कह दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निष्कासित टॉप एक्जीक्यूटिव की पहचान भारत में कनाडाई खुफिया एजेंसी के प्रमुख ओलिवियर सिल्वेस्टर के रूप में की गई है।

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया है और इस बयान में कहा गया है कि कनाडा के हाई कमिश्नर को भारत में आज तलब किया गया और एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के देश की सरकार के निर्णय को बारे में बताया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेश मंत्रालय की तरफ से आगे कहा गया है कि अगले पांच दिनों के भीतर संबंधित राजनयिक को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।
मंगलवार को भारत ने कनाडा के उस आरोप को बेतुका बताकर खारिज कर दिया है, जिसमें भारत पर कनाडा में खालिस्तान समर्थक नेता की हत्या का आरोप लगाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है, कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही हैं। इतना ही नहीं एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया है।
विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि हमने कनाडाई पीएम के उनकी संसद में दिए गए बयान को देखा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने उनके विदेश मंत्री के बयान को भी देखा है और हम उसे खारिज करते हैं।
विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान में आगे कहा गया है कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसी तरह के आरोप कनाडाई पीएम ने हमारे पीएम पर लगाए थे और उन्हें खारिज कर दिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications