Noida International Airport : नोएडा में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, यह एयरपोर्ट गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बनाया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कंस्ट्रक्शन को चार स्टेज में डिवाइड किया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार इस हवाई अड्डे को बनाने में लगभग 29,560 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा देखने में आकर्षक तो होगा ही साथ ही दुनिया की बेस्ट सुविधाओं से भी लैस होगा। इस एयरपोर्ट से हर साल करीब 7 करोड़ यात्रियों के ट्रैवेल करने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस एयरलाइन की उड़ेगी पहली फ्लाइट
इस इंटरनेशल एयरपोर्ट के तैयार हो जाने के बाद किस एयरलाइन की फ्लाइट सबसे पहले उड़ेगी इस बात को भी तय कर लिया गया है। इस एयरपोर्ट का उड़ान भरने वाले पहले प्लेन इंडिगो एयरलाइन के होंगे। इस बारे में जारी एक बयान में कहा गया है कि इंडिगो एयरलाइन के साथ के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन किया है। इस समझौते के अनुसार इंडिगो, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ने वाली पहली एयरलाइन होगी।

लोगों के मन में ये भी सवाल है कि इस एयरपोर्ट से उड़ान भरना कब शुरू होगी। तो आपको बताते चलें कि कंपनी 2024 के अंत तक अपनी उड़ना इस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुरू कर सकती है। इस समझौते के चलते एनआईए और इंडिगो एयरवेज मिलकर उत्तर प्रदेश और उसके बाहर की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।
यह नया एयरपोर्ट, देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 75 किलोमीटर दूर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थिती है। गौरतलब है कि यह दिलली एनसीआर रीजन का दूसरा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और कुल मिलाकर यह तीसरा कॉर्शियल हवाई अड्डा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ न्श्रेलमैन ने कहा है कि इंडिगो का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में मजबूत आधार है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इंडिगो एयरलाइन के साथ हुआ करार न सिर्फ सिर्फ कनेक्टिवी और यातायात को आसान और मजबूत बनाने में मददगार होगा, बल्कि यात्रियों के लिए एक बेहतर और नया अनुभव भी होगा।
आपको बताते चलें कि इस एयरपोर्ट को 4 स्टेज में बनाया जाना है। मिल रही जानकारी के अनुसार इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का काम 2024 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण का काम पूरा हो जाने के बाद इस एयरपोर्ट को आंशिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। अगर ऐसा हो जाता है तो यहां से हर साल एक करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर पाएंगे।
यह हवाई अड्डा 1330 एकड़ की जमीन में बनाया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन का चौथा स्टेज पूरा हो जाने के बाद इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पूरी क्षमता के अनुसार ऑपरेट किया जाने लगेगा। इससे एक साल में करीब 7 करोड़ लोग यात्रा कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर शुरुआत में दो रनवे बनाए जाएंगे। यह एयरपोर्ट बन जाने से लोगों के लिए विदेश की यात्रा करना और भी आसान और सुगम हो जाएगा साथ ही फ्लाइट्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। इस एयरपोर्ट को कमर्शियल यूज के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा जिससे एक्सपोर्ट इंपोर्ट करने में आसानी हो जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications