Indigo Tax Notice: इंडिगो ने 21,240 रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया था जिसे टैक्स ऑफिशियल ने खारिज कर दिया है और इसको लेकर टैक्स डिमांड का नोटिस दिया है, लेकिन कंपनी ने कहा है कि इस नोटिस से उनके ऑपरेशंस पर कोई गहरा प्रभाव नहीं होगा।
अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि यह किस मामले की बात हो रही है तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

यह है पूरा मामला
इंडिगो कंपनी ने साल 2018-19 में इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया था और इसे खारिज कर दिया गया था। इसके आधार पर ही इंडिगो को टैक्स डिमांड को लेकर नोटिस दिया गया है।
कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी है कि उसे 2018- 19 के लिए 31,240 रुपए की डिमांड और 10,000 रुपए का जुर्माना है। आपको बता दें कि यह डिमांड नोटिस हैदराबाद टैक्स डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर ने दिया है।
इंडिगो ने 21,240 रुपए का इनपुट क्रेडिट लिया था जिसे टैक्स ऑफिशियल ने खारिज किया है और इसको ही आधार मानकर टैक्स डिमांड नोटिस दिया है।
आपको बता दें कि इंडिगो को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन्स में से एक माना जाता है। कंपनी के अनुसार, इस मामले से इंडिगो के फाइनेंशियल, ऑपरेशंस और अन्य चीजों पर कोई असर नहीं होगा।
कंपनी को मिलने वाले हैं नए विमान
आपको बता दें कि यह कंपनी जल्द ही अपना फ्लीट साइज बढ़ाने जा रही है और इसे बढ़ाने के लिए वह कई सारे अन्य विमानों को भी शामिल करेंगे।
इंडिगो साइज बढ़ाने के लिए कई विमान जैसे एयरबस ए350 और एयरबस ए321 एक्सएलआर, आदि अन्य विमानों को शमिल करेगी।
इन विमानों की मदद से लगभग 8 घंटे की फ्लाइट आसानी से हो पाएगी और नॉन-स्टॉप उड़ान होने के कारण लोगों को असुविधा नहीं होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह उड़ान यूरोप और सुदूर पूर्व की डेस्टिनेशंस तक पहुंचाने के लिए होगी। फाइनेंसेस की बात करें तो कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.54 करोड़ है।
आपको बता दें कि दिसंबर 2023 में इंडिगो ने यूनाइटेड एयरलाइन को पीछे छोड़कर यह एयरलाइन दुनिया की छठी सबसे बड़ी एयरलाइन बनी थी।
इसके मार्केट कैप के लिहाज से डेल्टी एयर और रयानएयर होल्डिंग्स इससे बड़ी एयरलाइन कंपनी है जिसका मार्केट कैप 30 बिलियन डॉलर और 26 बिलियन डॉलर से ज्यादा है।
इंडियो एयरलाइन काफी समय से अलग-अलग मामलों मे फंसती जा रही है। जनवरी के माह में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल- 2 से उड़ान भरने के लिए तय फ्लाइट को रद्द करने के बाद देवघर जाने वाली इंडिगो उड़ान के यात्री एयरलाइन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
ऐसे में इंडिगो के अलावा दूसरी एयरलाइनों को भारतीय विमानन नियामकों, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने नियमों का पालन नहीं करने के लिए नोटिस भेजा था।
सिर्फ यही नहीं, एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कई सारे यात्री एयरपोर्ट के रनवे पर खाना खाते देखा गया था।
बीसीएएस ने उस घटना के संबंध में सुरक्षा उपायों का पालन करने में विफलता पर इंडिगो पर 1.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications