सस्ते में हवाई सफर करने का शानदार मौका है। तो अगर आप आने वाले दिन में घूमने का प्लान कर रहे हैं और हवाई सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली, फरवरी 24। सस्ते में हवाई सफर करने का शानदार मौका है। तो अगर आप आने वाले दिन में घूमने का प्लान कर रहे हैं और हवाई सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडिगो ने अपने मोबाइल ऐप के यूजरों के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है इसके साथ ही 500 रुपए का कैश बैक भी मिलेगा। जी हां लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो अपने ऐसे ग्राहकों को फ्री मील और सीट चुनने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है जो उसको मोबाइल ऐप से टिकट बुक करवा रहे हैं। ये ऑफर 21 फरवरी से लागू है बता दें कि यह ऑफर पूरे मार्च में लागू रहेगा। Free Air Ticket पाने का मौका, जानिए क्या करना होगा

500 रुपए कैशबैक भी दे रही इंडिगो
इस ऑफर के तहत मिलने वाली सुविधा को प्रोमो कोड फील्ड में कोड भरके हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा इंडिगो ये ग्राहकों के 500 रुपए कैशबैक भी दे रही है जो MobiKwik वॉलेट का यूज करते हैं। ये पहल देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को बूस्ट देनें और पैसेंजरों को ट्रैवल शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। इंडिगो के चीफ कमर्शियल ऑफीसर विलियम बोल्टर ने कहा कि फरवरी का महीना अपने सुहावनेपन के चलते ट्रैवलिंग शुरू करने के लिए सबसे बेहतर महीना होता है। हमारा विश्वास है कि इस ऐप ऑफर से पैसेंजरों को मिलने वाली सुविधा में बढ़त होगी और एयरलाइन पर उनके विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। इससे एयर ट्रैवल के लिए ओवरऑल डिमांड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
बेस फेयर में 10 फीसदी का डिस्काउंट
जानकारी दें कि इसी महीनें 2 फरवरी से कंपनी ने अपने Vaxi Fare स्कीम को फिर से शुरू किया था। ये स्कीम सभी घरेलू उड़ानों पर लागू है। इस स्कीम के तहत वैक्सीनेटेड कस्टमरों को बेस फेयर में 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाता है। एयलाइन ने सबसे पहले ये स्कीम अगस्त 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के बाद शुरू की थी जिसका लक्ष्य ग्राहकों को एयर ट्रैवल के लिए प्रोत्साहित करना था। ये डिस्काउंट बुकिंग की तिथि से 15 दिन के बाद की ट्रैवेल डेट पर लागू होगा। इस ऑफर की सुविधा तभी मिलेगी जब टिकट की बुकिंग इंडिगो की बेवसाइट के जरिए की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications