नई दिल्ली, नवंबर 10। सस्ती विमानन कंपनी इंडिगो ने कई नई डायरेक्ट उड़ानों की घोषणा की है। एयरलाइन ने हाल ही में घोषणा की कि वह नवंबर 2021 में 12 नई उड़ानें शुरू करेगी। इंडिगो, जिसने 1 नवंबर से अहमदाबाद और जोधपुर के बीच उड़ान सेवा शुरू की और 2 नवंबर से बेंगलुरु-राजकोट, कोलकाता-कोयंबटूर, दिल्ली-त्रिवेंद्रम और डिब्रूगढ़-दीमापुर मार्गों पर उड़ान सेवा शुरू की, अब अहमदाबाद और रांची के बीच 10 नवंबर से सेवा शुरू करेगी। इसी बीच कंपनी ने एक डिस्काउंट ऑफर पेश किया है, जिसके तहत ग्राहकों को सिर्फ 1400 रु में फ्लाइट टिकट दिया जाएगा। जानते हैं कंपनी का पूरा ऑफर।
क्या है इंडिगो का मकसद
एयरलाइन ने कहा कि शुरू की गयी उड़ानों का मकसद ऐसे बिजनेस और छुट्टी मनाने वाले यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो लगातार नए और किफायती उड़ान विकल्पों की तलाश में रहते हैं। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि अपने यात्रियों के लिए पॉइंट-टू-पॉइंट कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाया है।
जानिए इंडिगो का नया ऑफर
एयरलाइन ने 2 नवंबर 2021 से शिलांग और डिब्रूगढ़ के बीच सीधी उड़ान शुरू की है, जिसका शुरुआती किराया मात्र 1,400 रुपये है। बाकी रूटों में जम्मू से लेह - 1,854 रुपये, लेह से जम्मू - 2,946 रुपये, इंदौर से जोधपुर - 2,695 रुपये, जोधपुर से इंदौर - 2,735 रुपये, प्रयागराज से इंदौर - 3,429 रुपये, इंदौर से प्रयागराज - 3,637 रुपये, लखनऊ से नागपुर - 3,473 रुपये और नागपुर से लखनऊ - 3,473 रुपये का किराया है।
डायरेक्ट कनेक्टिविटी से यात्रा आसान
एयरलाइन कंपनी का कहना है कि डायरेक्ट कनेक्टिविटी से यात्रा आसान हो जाएगी और पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध और विविध संस्कृति के लिए एक अनूठा अनुभव मिलेगा। बता दें कि एक अलग ऑफर में इंडिगो ने ग्राहकों के लिए 500 रुपये तक के कैशबैक की भी पेशकश की थी। एयरलाइन ने कुछ हफ्ते पहले बताया था कि ग्राहक मोबिक्विक वॉलेट के माध्यम से बुकिंग राशि का भुगतान कर सकते हैं और 500 रुपये तक का 10 प्रतिशत इंस्टैंट कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
इंडिगो में काम करने का मौका
इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रेनी के पद के लिए अधिसूचना जारी की है और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को अपने आधिकारिक goindigo.app.param.ai पर आवेदन करने के लिए कहा है। इंडिगो का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड जिन पदों पर भर्ती कर रही है, उनके लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या एयरोनॉटिकल में बीटेक डिग्री होनी चाहिए।
जानिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
आवेदन करने वालों को कक्षा 10 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ पूरा किया होना जरूरी है। साथ ही उनके ग्रेजुएशन में भी 60 प्रतिशत और उससे अधिक नंबर होने जरूरी हैं। इंडिगो के अनुसार जिन लोगों को नौकरी मिलेगी, उन्हें विमान के कम्पोनेंट का मैनेजमेंट, विमान की रूटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट, विमान के न्यूनतम ग्राउंडिंग समय के साथ मैनटेनेंस प्लानिंग, गोदाम और इन्वेंट्री मैनेजमेंट, फ्रंट लाइन सपोर्ट की मरम्मत करनी होगी। ट्रेनी को मैटेरियल्स, पुर्जों, औजारों और उपकरणों की प्लानिंग और प्रोविजनिंग, पुर्जों की खरीद और रसद सहायता, विमान पट्टे पर देने जैसे काम भी मिलेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications