IndiGo Q4 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. FY25 की चौथी तिमाही के नतीजों के चलते शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल रहा. इस कड़ी में एविएशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (Indigo) ने भी तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसकी जानकारी कंपनी बुधवार को एक्सचेंज को दी. इसके मुताबिक इंडिगो का कंसो नेट प्रॉफिट जनवरी से मार्च के दौरान करीब 62% बढ़ा है. आय में भी 24.3% की उछाल दर्ज की गई. कंपनी के दमदार नतीजों की पीछे जबरदस्त हवाई सफर की मांग रही. रिजल्ट्स के साथ इंडिगो ने शेयरहोल्डर्स के लिए 100% डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
इंडिगो का Q4 में दमदार नतीजे
इंडिगो ने एक्सचेंज को बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान कंसो नेट प्रॉफिट 3067.5 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 1894.8 करोड़ रुपए था. इस दौरान आय भी 24.3% बढ़कर 22,151.9 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 17,825.3 करोड़ रुपए थी. धमाकेदार परफॉर्मेंस की वजह जोरदार घरेलू ट्रैवल डिमांड रही.
मार्च तिमाही में एयरलाइन का EBITDAR 57.5% बढ़कर 6,948.2 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 4,412.3 करोड़ रुपए थी. चौथी तिमाही में EBITDAR मार्जिन 31.4% पर रही, जोकि पिछले साल की मार्च तिमाही में 24.8% पर थी.
शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान
इंडिगो ने शेयर बाजार को डिविडेंड की जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि 21 मई को हुई बोर्ड मीटिंग में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY25 के लिए डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड को मंजूरी मिल गई है. फिलहाल सालाना आम बैठक यानी एजीएम में शेयरहोल्डर्स का डिविडेंड पर मंजूरी मिलना बाकी है. अगर शेयरहोल्डर्स की ओर से भी मंजूरी मिलती है, तो AGM की तारीख से 30 दिन के भीतर डिविडेंड पेमेंट हो जाएगा. बोर्ड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट को भी फिक्स कर दिया है. इसके तहत AGM में डिविडेंड को शेयरहोल्डर्स मंजूरी मिलती है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 अगस्त 2025 होगा.

इंडिगो का क्षमता विस्तार
एक्सचेंज को इंडिगो ने बताया कि तिमाही के दौरान कैपेसिटी में 21% की बढ़त दर्ज की गई, जोकि 4,210 करोड़ रही. जबकि पैसेंजर्स की संख्या में 19.6% की ग्रोथ दर्ज की गई. यह 3.19 करोड़ रही. लोड फैक्टर्स भी करीबन दोगुना हुआ है. सालाना आधार पर यह बढ़कर 87.4 फीसदी पर पहुंच गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 86.3 फीसदी था. BSE पर इंडिगो का शेयर नतीजों से पहले करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ 5,465.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
एयरलाइन ने बताया कि उसकी फ्लीट में तिमाही के आखिर तक 434 एयरक्राफ्ट थे, जबकि पिछली तिमाही में 437 एयरक्राफ्ट थे. तिमाही के दौरान इंडिगो ने 2304 डेल फ्लाइट्स का पीक ऑपरेट किया, जिसमें नॉन-शेड्यूल फ्लाइट्स भी शामिल हैं.
मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कुल कर्ज सालाना आधार पर 30.3% बढ़ा है, जोकि मार्च तिमाही में 66,809.8 करोड़ रुपए रहा. जबकि इस दौरान कुल कैश 38.7 फीसदी बढ़कर 48,170.5 करोड़ रुपए रहा, जिसमें फ्री कैश 33,153.1 करोड़ रुपए शामिल है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications