Indigo: एयरलाइन की दिग्गज कंपनी इंडिगो जल्द टर्मिनल 1 से उड़ान भरने वाली है. एयरलाइन कंपनी ने आज यानी 1 सितंबर को बड़ी घोषणा की है. इंडिगो ने अपनी घोषणा में कहा है कि कंपनी जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे टर्मिनल 1 से उड़ान शुरू करने वाली है.

इंडिगो एयरलाइन भारतीय यात्रियों के बीच काफी प्रसिद्ध है. एयरलाइन आए दिन अपने यात्रियों के अलग-अलग ऑर्फर लेकर आती रहती है. अब एयरलाइन ने यह ऐलान किया है कि वे 2 सिंतबर से दिल्ली टर्मिनल 1 से उड़ान भरने वाले हैं.
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इस उड़ान की घोषणा की है. इंडिगो एयरलाइन ने एक्स पर लिखा हमारे सभी यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनाउंसमेंट है, हमे यह बताकर काफी खुशी हो रही है कि हम फिर से दिल्ली टर्मिनल 1 से अपनी उड़ान भरने वाले है. इंडिगो कल यानी 2 सितंबर से टर्मिनल ने उड़ान भरने के लिए तैयार है.
इसके साथ ही इंडिगो ने उड़ने वाली फ्लाइट की लिस्ट भी भेजी है.
दिल्ली के टर्मिनल 1 में हुई दिक्कत
26 जून को दिल्ली के टर्मिनल 1 से यह खबर आई थी की भारी बारिश की वजह से हवाई अड्डे की छत गिर गई. इस दुर्घटना में एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई थी. वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घयाल हुए थे.
इस घटना के बाद से ही दिल्ली के टर्मिनल 1 को बंद कर दिया गया था. इसके अलावा दिल्ली के टर्मिनल 1 से अगली सूचना आने तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई थी. इस घटना क बाद दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने कहा था कि उन्होंने इस मद्दे के लिए समिति का गठन किया है.
जिसके कुछ समय बाद 14 अगस्त को डीआईएएल ने सभी को यह जानकारी दी कि जल्द ही नया टर्मिनल शुरू हो जाएगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी थी कि इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस जल्द ही टर्मिनल 1 से उड़ान शुरू करेंगी.
डीआईएएल ने यह भी जानकारी दी थी इंडिगो 2 सितंबर से टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 से चलने वाली 34 उड़ाने टर्मिनल 1 से उड़ाना शुरू कर देगी.
इसके अलावा डीआईएएल ने यह भी दावा किया है कि उसने टर्मिनल 1 कई सुविधाएं शुरु की है, ताकि इंडिगो और स्पाइसजेट के यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो.
मार्च में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया गया था. यह भी पता चला है कि टर्मिनल को नया रूप देने का काम 2019 से जारी है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications