Indira Gandhi International Airport: शुक्रवार शाम को दिल्ली में आई तेज धूल भरी आंधी और बारिश की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया। इसके कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
इतनी फ्लाइट्स पर पड़ा असर (Delhi dust storm)
एयरपोर्ट के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक 50 से अधिक डोमेस्टिक फ्लाइट्स में देरी हुई, लगभग 25 उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट्स की ओर मोड़ा गया और 7 उड़ानों को कैसिंल करना पड़ा। इस स्थिति के कारण टर्मिनल और बोर्डिंग गेट्स पर भारी भीड़ जमा हो गई।
दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ के कारण आज शनिवार को 350 से ज़्यादा उड़ानें देरी से चल रही हैं। ईटी की खबर में बताया गया है कि एयरपोर्ट के सूत्रों ने पुष्टि की कि शुक्रवार देर रात और शनिवार की सुबह बोर्डिंग गेट पर अचानक भीड़ बढ़ गई थी, क्योंकि एक ही समय पर विमानों का मार्ग बदल दिया गया था और देरी से उतर रहे थे। अधिकारियों ने पुष्टि की कि खराब मौसम के कारण चार लोग घायल भी हुए।

धूल भरी आंधी की वजह से फ्लाइट हुई कैंसिल (Indira Gandhi International Airport)
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हालात पर निगरानी रखी और यात्रियों की शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धूल भरी आंधी के बाद कई उड़ानों को डायवर्ट और कैंसिल करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
फ्लाइट लगातार घंटों तक टलती रही (flight delays India)
कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। एक यात्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि उनकी फ्लाइट लगातार घंटों तक टलती रही और सुबह तक टेक ऑफ नहीं कर सकी। एक अन्य यात्री ने टर्मिनल 3 की भीड़भाड़ की स्थिति का वीडियो शेयर किया, जिसमें अव्यवस्था दिखाई दे रही थी। एक यूजर ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा,'खराब मैनेजमेंट, गलत जानकारी देने वाला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है।' इसके अलावा कई सारे यूजर्स ने भी एक्स पर इस मामले के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
मौसम विभाग ने शनिवार शाम 5:30 बजे से रात 9:00 बजे तक फिर से धूल भरी आंधी की संभावना जताई है। एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में अपडेट रहें और एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications