Inflation: दालों की कीमतों में निरंतर इजाफा देखा जा रहा है। इस वर्ष भी दाल की कीमतों में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और आगे भी इसमें बढ़ने की संभावना है। सरकार के लगातार प्रयास के बाद भी दाल की कीमतों में इजाफा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2012 के आधार वर्ष के से तुअर दाल का मूल्य सूचकांक मूल्य करीब 88 फीसदी बढ़ गया है। जून के महीने में उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति बढ़कर 4.81 प्रतिशत हो जाने से दालें सबसे महंगी खाद्य वस्तु के रूप में टमाटर और अन्य सब्जियों से आगे निकल सकती हैं।

कम उत्पादन और देश के कुछ क्षेत्रों में मानसून में देरी के वजह से कई भारतीय शहरों में टमाटर की कीमतें 100 रु प्रति किलो की लिमिट को पर कर गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक गृहिणी का कहना है कि सब्जियों की कीमतें पहले से ही बढ़ रही हैं और दालों की कीमतों में अगर इजाफा होता है तो फिर इससे घरेलू बजट में असर पड़ेगा। गृहिणी का कहना है कि इसे हमें अन्य दूसरे सस्ते ऑप्शन का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब मानसून का सीजन आता है तब सब्जियों की ऊंची कीमतें सामान्य हो जाती हैं। हालांकि, इस वर्ष दालों को कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के शोध के मुताबिक, पिछले 5 महीनों में दाल मुद्रास्फीति करीब दोगुनी हो गई है।
दालों में मंहगाई वर्तमान समय में काफी परेशान करने वाले वाली है क्योंकि चावल और गेहूं की बढ़ती लागत की वजह से यह और भी खराब हो जाती है, जिससे भारतीय थाली आम तौर पर महंगा भोजन बन जाती है। चावल की कीमत 10 फीसदी बढ़ गई है, जबकि गेहूं की कीमत 12 फीसदी बढ़ गई है।
थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के मुताबिक, मई में सीपीआई 6.6 प्रतिशत और दालों की मुद्रास्फीति 5.8 प्रतिशत थी। सीपीआई ने जून में दाल मुद्रास्फीति में 10.58 प्रतिशत की वृद्धि दिखाई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications