Inflation: सितंबर महीने में रिटेल महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। सीपीआई अगस्त महीने के 6.83 फीसदी के मुकाबले सितंबर में 5.02 फीसदी रही है यानी सितंबर महीने में महंगाई दर में तेजी से गिरावट देखने को मिली है।
वही, इससे पहले जुलाई महीने में महंगाई दर 7.44 फीसदी थी, जो 15 महीने के उच्चतर स्तर था। वही, अगर हम औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की बात करें तो फिर यह अगस्त महीने में बढ़ा है।

सांख्यिकी मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, खाद्य महंगाई दर में भी सितंबर महीने में काफी गिरावट देखने को मिली है। सितंबर महीने में महंगाई दर गिरकर 6.56 फीसदी पर आ गई।
आरबीआई ने अक्टूबर की नीति में कहा कि सब्जियों की कीमतों में सुधार और एलपीजी की कीमतों में हालिया कमी के वजह से निकट अवधि के महंगाई नजरिए में सुधार होने की उम्मीद है।
आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि फ्यूचर की गति कई कारकों पर निर्भर करेगी। आरबीआई के एंटरप्राइज सरवेस के मुताबिक, पिछली तिमाही की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को क्यू3 में उच्च इनपुट लागत दबाव लेकिन बिक्री कीमतों में मामूली कम वृद्धि की उम्मीद है।
सर्विसेज और इन्फ्रास्ट्रक्चर फर्म्स को इनपुट लागत और बिक्री कीमतों की वृद्धि में नरमी की उम्मीद है।
आईआईपी बढ़ा
गुरुवार 12 अक्टूबर को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में 5.7 फीसदी बढ़ने के बाद अगस्त में भारत का औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर 10.3 फीसदी हो गया।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा जाने वाला फैक्ट्री आउटपुट अगस्त 2022 में 0.7 फीसदी कम हो गया था।
अगस्त 2023 में खनन उत्पादन 12.3 फीसदी बढ़ गया। वही, अगर हम मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट की बात करें तो फिर अगस्त 2023 में मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में 9.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
एक वर्ष पहले इसी महीने में 1.4 फीसदी की तेजी दर्ज करने के बाद इस वर्ष अगस्त के महीने में बिजली उत्पादन में 15.3 फीसदी की वृद्धि हुई। अप्रैल-अगस्त 2023 में आईआईपी 6.1 फीसदी बढ़ी, जबकि 2022-23 की समान अवधि में यह 7.7 फीसदी थी।
यह भी पढ़ें: World's Wealthiest Individuals: ये है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए कितनी है संपत्ति
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications