नई दिल्ली, जुलाई 13। 18 जुलाई से कई घरेलू उपयोग की चीजें महंगी होने जा रही हैं। महंगाई की मार झेल रहे लोगों की जेब पर और बोझ बढ़ने वाला है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में पैक्ड दही-दूध को पहली बार जीएसटी के दायरे में शामिल किया गया। जरूरत की तमाम चीजों पर सरकार ने जीएसटी की दरें बढ़ा दी हैं। कुछ चीजों पर जीएसटी की दरें घटाई भी गई हैं। कई ऐसी चीजें वस्तुएं भी हैं, जिन पर पहली बार जीएसटी लगाने का फैसला किया गया है।
पहली बार पैक्ड दही, लस्सी जीएसटी के दायरे में
रेवेन्यू सेक्रेटरी तरुण बजाज ने कहा कि जीएसटी की नई दरें 18 जुलाई से लागू हो जाएंगी। इस बार की जीएसटी काउंसिल की बैठक में पैक वाले दही, लस्सी और बटर मिल्क पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने का फैसला किया गया। यह पहली बार है, जब सरकार ने पैक्ड दही, लस्सी और बटर मिल्क को जीएसटी के दायरे में शामिल किया है।
महंगी हो सकती हैं ये वस्तुएं
सरकार ने पेपर, कैंची, ब्लेड, पेंसिल, शार्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स और केक-सर्वर्स आदि पर जीएसटी को बढ़ा दिया है. इस पर अब 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी वसूला जाएगा। पहले इन वस्तुओं को 12 प्रतिशत वाले स्लैब में रखा गया था. इसके साथ ही एलईडी लाइट्स और लैंप की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, और एटलस सहित मैप और चार्ज पर 12 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा. इसके अलावा अस्पतालों में 5,000 रुपये (गैर-आईसीयू) से अधिक रेंट वाले रूम पर अब पांच फीसदी जीएसटी देना होगा. हॉस्पिटल में 5,000 रुपये (गैर-आईसीयू) से अधिक किराए वाले कमरे पर अब 5 फीसदी जीएसटी लगेगा.
जीएसटी दरें इन चीजों पर कम हुईं
जीएसटी काउंसिल ने रोपवे के जरिए यात्रियों और सामानों को लेकर आने-जाने पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। इसके अलावा स्प्लिंट्स और बाकी फ्रैक्चर उपकरण, शरीर के कृत्रिम अंग, बॉडी इंप्लाट्स, इंट्रा ओक्यूलर लेंस इत्यादि पर भी जीएसटी की दरें कम हुई हैं, इन पर 18 जुलाई से 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications