नई दिल्ली, अक्टूबर 13। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने तिमाही वित्तीय नतीजे पेश कर दिए हैं। आज ही विप्रो, जो कि देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है, ने भी अपने नतीजों का ऐलान किया। पहले बात करते हैं इंफोसिस की। सितंबर 2021 तिमाही में कंपनी का मुनफा 5,421 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून तिमाही में इसने 5,195 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। यानी तिमाही आधार पर इसका मुनाफा 4.4 फीसदी बढ़ा। मगर सालाना आधार पर इंफोसिस के मुनाफे में 11.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। डेमलर डील, क्लाइंट्स का अधिक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को अडोप्ट करना, सभी बिजनेस वर्टिकल्स में ग्रोथ और मजबूत सीजन से इंफोसिस के मुनाफे में बढ़त हुई।

इंफोसिस की इनकम भी बढ़ी
सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में इंफोसिस की इनकम 29,602 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछली तिमाही में 27,896 करोड़ रुपये थी। यानी तिमाही आधार पर इसकी इनकम में 6.1 फीसदी का इजाफा हुआ। कंपनी के बोर्ड ने आज अपनी बैठक में 15 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड को भी मंजूरी दी। आगे कंपनी की इनकम में 14-16 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। तिमाही के दौरान कंपनी ने 2.15 अरब डॉलर की डील भी हासिल की।
विप्रो का मुनाफा घटा
विप्रो को सितंबर 2021 में समाप्त हुई तिमाही में 2,930.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। मगर इसके मुनाफे में जून तिमाही की तुलना में 9.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में कंपनी के लाभ में 18.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की इनकम तिमाही दर तिमाही 7.7 प्रतिशत चढ़कर 19,667.4 करोड़ रु रही। बता दें कि कंपनी की इनकम जानकारों के अनुमान से बेहतर रही।
क्यों घटा मुनाफा
सितंबर तिमाही में विप्रो के मुनाफे में गिरावट उच्च टैक्स भुगतान और लागत में तेज वृद्धि के कारण आई। तिमाही में इसकी आईटी सर्विस इनकम तिमाही आधार पर 6.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.58 अरब डॉलर रही। वहीं रु में देखें तो विप्रो की आईटी सर्विस इनकम 8.1 प्रतिशत बढ़ी, जिसके लिए 5-7 प्रतिशत की बढ़त का अनुमान था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications