Infosys : आईटी कंपनी इंफोसिस ने गुरुवार 20 जुलाई 2023 को जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी की तरफ से बताया गया हैं कि जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11 फीसदी की वृद्धि के साथ 5945 करोड़ रु है।
कंपनी का कंसोलिडेटेड राजस्व जून तिमाही में सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़कर 37 हजार 933 करोड़ रुपये हो गया। अनिश्चित ग्लोबल माहौल को देखते हुए सॉफ्टवेयर प्रमुख ने अपने फाइनेंशियल ईयर 24 में राजस्व वृद्धि अनुमान में काफी तेजी से कटौती की। कंपनी का राजस्व अब स्थिर मुद्रा के संदर्भ में सिर्फ 1-3.5 फीसदी बढ़ रहा है, जो पहले 4-7 फीसदी था।

हालांकि, कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 24 के लिए अपने ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस को 20 से 22 फीसदी बरकरार रखा है। ग्लोबल मैक्रोइकॉनॉमिक्स बाधाओं के बीच बिजनेस में उल्लेखनीय मंदी को देखते हुए, जून तिमाही में क्रमिक आधार पर इंफोसिस की इनकम कम रही।
कंसोलिडेटेड सेल में क्रमिक रूप से सिर्फ 1.3 फीसदी की तेजी हुई, जबकि शुद्ध लाभ की बात करें तो फिर यह करीब 3 फीसदी कम हो गया। राजस्व तिमाही आधार पर सिर्फ 1 फीसदी बढ़ा। कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग मार्जिन क्रमिक रूप से 20 आधार अंक कम होकर 20.8 फीसदी पर आ गया।
कंपनी के सीएफओ नीलांजन रॉय की तरफ से कहा गया है कि लागत अनुकूलन पर हमारे लगातार फोकस की वजह से अनिश्चित मैक्रो वातावरण में क्यू1 ऑपरेटिंग मार्जिन लचीला था।
नीलांजन रॉय की तरफ से कहा गया है कि काफी बेहतर उत्पादकता उपायों और उच्च उपयोग सहित कंपनी के कठोर परिचालन अनुशासन ने तिमाही के लिए मार्जिन में सहायता की।
इंफोसिस को जून तिमाही में 2.3 अरब डॉलर के बड़े सौदे मिले, जो मार्च तिमाही में मिले 2.1 अरब डॉलर के सौदे से थोड़ा ज्यादा हैं।
सीईओ और एमडी सलिल पारेख की तरफ से कहा गया हैं कि 4.2 फिसदी की तेजी और 2.3 बिलियन डॉलर के बड़े सौदों के साथ हमारी पहली तिमाही बेहतर रही, सलिल पारेख की तरफ से कहा गया हैं कि यह हमें फ्यूचर में विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने में मदद करेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications