नई दिल्ली, अप्रैल 13। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी फर्म इंफोसिस ने बुधवार को अपने 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश कर दिए। पिछले साल की समान तिमाही में 5,076 करोड़ रुपये की तुलना में इस साल जनवरी-मार्च तिमाही कंपनी को 5,686 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। सालाना आधार पर इसके मुनाफे में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। आगे जानिए बाकी आंकड़े।

कितनी बढ़ी इनकम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईटी नाउ के विश्लेषकों के एक सर्वेक्षण में इंफोसिस के 5,850 करोड़ रुपये के लाभ का अनुमान लगाया गया था। इंफोसिस ने कहा कि तिमाही के लिए उसकी इनकम 22.7 प्रतिशत बढ़ कर 32,276 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले की तिमाही में 26,311 करोड़ रुपये थी। इंफोसिस का ऑपरेटिंग मार्जिन 21.5 फीसदी रहा, जो दिसंबर तिमाही में 23.5 फीसदी और एक साल पहले की जनवरी-मार्च तिमाही में 24.5 फीसदी था।
लाभांश का ऐलान
फर्म ने कहा कि उसके बोर्ड ने प्रति शेयर 16 रुपये का लाभांश देने का फैसला किया। पहले से भुगतान किए गए 15 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के साथ, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रति शेयर संपूर्ण लाभांश 31 रुपये होगा, जो कि वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके साथ ही कंपनी ने 2021-22 के लिए लगभग 13,000 करोड़ रुपये के पूर्ण लाभांश की घोषणा की।
कितने मिले ऑर्डर
इंफोसिस ने कहा कि उसे तिमाही के लिए कुल 2.3 अरब डॉलर के ऑर्डर मिले, जिससे सालाना डील्स 9.5 अरब डॉलर की हो गयी। ग्रीनबैक फ्रेजेज में इंफोसिस की इनकम सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत अधिक 428 करोड़ डॉलर रही।
टीसीएस के नतीजे
टीसीएस ने मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में 9,926 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 7 प्रतिशत की वृद्धि है। जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान टीसीएस की इनकम 50,591 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की तिमाही में रही इनकम के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications