आईटी कंपनी इंफोसिस बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। आपको बता दें कि छंटनी मुख्य रुप से उन कर्मचारियों की जाएगी, जिनका वेतन बहुत ज्यादा है। इस छंटनी के तहत करीब 2200 कर्मचारी बाहर किए जाएंगे।
बता दें कि इन्फोसिस में JL6, JL7 और JL8 बैंड्स में कुल 30,092 कर्मचारी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जेएल 3 और उसके नीचे के लेवल पर अपने वर्कफोर्स के 2-5 फीसदी हिस्से की छंटनी करेगी। यानी इस लेवल पर कुल 4000 से 10000 कर्मचारी आउट किए जा सकते हैं। बता दें, इंफोसिस में 86,558 कर्मचारी हैं और असोसिएट और मिडल बैंड में कुल 1.1 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इन्फोसिस में शीर्ष पदों पर 971 अधिकारी हैं। असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जैसे शीर्ष अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस लेवल पर लगभग 50 कर्मियों की विदाई हो सकती है। कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इतनी संख्या में लोगों को बाहर किया जाएगा।
कंपनी ने छंटनी को लेकर यह दलील दी है कि कंपनी ने परफोरमेंस के आधार पर कर्मचारियों को बाहर निकाला था। लेकिन इस बार अलग-अलग तरीकों से लोगों को बाहर निकालने का प्लान है। अमेरिका की एचएफएस रिसर्च के सीईओ फिल फर्श्ट ने कहा, मौजूदा समय में उद्योग में कॉम्प्लेक्स स्किल स्टाफ की जरूरत है और ट्रेडिशनल सपॉर्ट सर्विसेज के लिए कम स्टाफ की जरूरत है क्योंकि काफी काम ऑटोमेशन से हो रहा है।
एक तरफ कर्मचारियों की छंटनी की खबर तो दूसरी ओर कंपनी पर प्रबंधन को लगे आरोप को लेकर इंफोसिस कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है।
कुछ दिन पहले पहले ही प्रमुख आईटी कंपनी कोग्निजेंट ने भी 13 हजार कर्मचारियों को बाहर करने की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications