Infosys second quarter financial results: इंफोसिस ने आज सितंबर में समाप्त तिमाही के लिए कंसोलीडेटिड शुद्ध लाभ में 3 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की है। कंपनी को दूसरी तिमाही के दौरान 6,212 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं कंसोलीडेटिड राजस्व सालाना आधार पर लगभग 7 बढ़कर 38,994 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह इनफोसिस ने आज 18 रुपये प्रति शेयर का आंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया।
लेकिन इनफोसिस की ने इसी दौरान बताया है कि आगे उसे क्या दिक्कतें क्या हैं। कंपनी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए बताया है कि वित्त वर्ष 24 के लिए उसने अपनी गाइडेंस में एक बार फिर बदलाव किया। इंफोसिस को वित्त वर्ष 24 में स्थिर मुद्रा के संदर्भ में राजस्व 1.0-2.5% बढ़ने का अनुमान है, जबकि पहले यह 1.0-3.5% था।

जहां इन्फोसिस ने अपने राजस्व वृद्धि के गाइडेंस के ऊपरी सिरे में कटौती की, वहीं कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग मार्जिन लक्ष्य को 20-22% बरकरार रखा।
क्रमिक आधार पर, इन्फोसिस का कंसोलीडेटेड राजस्व लगभग 3% बढ़ा और लाभ 4.5% बढ़ा। वहीं स्थिर मुद्रा के संदर्भ में, राजस्व क्रमिक रूप से 2.3% और साल-दर-साल आधार पर 2.5% बढ़ा।
इन्फोसिस ने तिमाही के लिए 7.7 बिलियन डॉलर के बड़े टीसीवी सौदों की घोषणा की भी की है। इन्फोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने बताया कि दूसरी तिमाही में हमारी सबसे बड़ी डील वैल्यू 7.7 बिलियन डॉलर थी, जो सभी क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में फैली हुई थी।
इन्फोसिस ने इस दौरान बताया है कि कंपनी में नौकरी छोड़ने की दर में और गिरावट देखी गई। 12 महीने के आधार पर नौकरी छोड़ने की दर एक तिमाही पहले के 17.3% से घटकर 14.6% हो गई। इस बीच, सितंबर तिमाही में शुद्ध कर्मचारियों की संख्या 7,530 घटकर 3,28,764 रह गई। वहीं कर्मचारी उपयोगिता जून तिमाही के 78.9% से बढ़कर सितंबर तिमाही में 80.4% हो गई।
इनफोसिस का शेयर आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। कल टीसीएस ने अपने वित्तीय परिणाम जारी किए थे। यह अच्छे नहीं माने गए। ऐसे में जानकारों को इनफोसिस भी ज्यादा उम्मीद नहीं है। यही कारण है कि आज इनफोसिस का शेयर वित्तीय परिणाम जारी करने के पहले काफी गिर गया।
आज इनफोसिस का शेयर 1,465.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज इस शेयर में करीब 28.90 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। आज इनफोसिस के शेयर ने जहां न्यूनतम का स्तर 1,452.00 रुपये का बनाया, वहीं अधिकतम का स्तर 1,504.40 रुपये का बनाया।
जहां तक रिटर्न की बात है तो यह भी काफी अच्छे नहीं हैं।
- इनफोसिस का 1 माह का रिटर्न: 2.37 प्रतिशत निगेटिव
- इनफोसिस का 3 माह का रिटर्न: 9.92 प्रतिशत
- इनफोसिस का 1 साल का रिटर्न: 2.58 प्रतिशत
- इनफोसिस का 3 साल का रिटर्न: 29.45 प्रतिशत
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications