Infosys Wipro and TCS Hold 10000 Freshers Job News: कई दिग्गज आईटी कंपनियां नए कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया को टाल रही हैं। इससे कुछ समय पहले ही एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा आदि कुछ टॉप कंपनियों ने भी ऑनबोर्डिंग में देरी की थी।
ऐसा पहली बार नहीं है जब दिग्गज कंपनियां ऐसे मामलों में सामने आ रही है आपको बता दें कि इससे पहले भी सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की ऑनबोर्डिंग में देरी करने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। Infosys, Wipro, TCS ने 10,000 फ्रेशर्स के सेलेक्शन होने के बावजूद अभी तक भर्ती नहीं की है।

NITES ने भी इस समस्या को किया उजागर
NITES(Nascent Information Technology Employees Senate) ने कुछ समय पहले ही फ्रेशर्स के संघर्षों को सभी के सामने लाने का प्रयास किया था और ऑनबोर्डिंग प्रोसेस की सही समयसीमा बताने का आग्रह किया है।
NITES के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने छात्रों द्वारा अपनी जॉइनिंग डेट की प्रतीक्षा करते समय झेलेने वाले तनाव के स्तर पर जोर दिया।
उनका मानना है कि लंबे समय तक देरी ने छात्रों की योजनाओं में परेशानी पैदा की है और इंफोसिस को निश्चित जॉइनिंग डेट और सही सपोर्ट प्रदान करके समस्याओं को तेजी से हल करने के लिए कहा था। फिर भी अभी तक कोई सामाधान देखने को नहीं मिला है।
इतने स्टूडेंट्स की नहीं हुई है ज्वाइनिंग
इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस जैसी भारतीय आईटी फर्में कथित तौर पर फ्रेशर्स की ऑनबोर्डिंग को टाल रही हैं, जिसके कारण कई लोग असमंजस में हैं क्योंकि उनके पास निश्चित जॉइनिंग डेट नहीं है।
NITES के अनुसार, भारत की प्रमुख आईटी फर्मों ने कम से कम 10,000 फ्रेशर्स की ऑनबोर्डिंग में देरी की है।
एनआईटीईएस के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने यह भी कहा कि जिन उम्मीदवारों को टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, जेनसार और एलटीआईमाइंडट्री जैसी कंपनियों में पदों की पेशकश की गई थी, उनसे शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
यह बात ऐसे समय में सामने आई है जब मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो के संयुक्त कर्मचारियों की संख्या में लगभग 64,000 की गिरावट आई है।
Infosys में ऑनबोर्डिंग प्रोसेस में देरी
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक ईमेल में, इन्फोसिस ने इन उम्मीदवारों को सूचित किया है कि हम व्यावसायिक आवश्यकताओं के आधार पर DOJ (जॉइनिंग की तारीख) बीआरडी जल्द बताएंगे और DOJ को जॉइनिंग से कम से कम 3-4 सप्ताह पहले भेजा जाएगा। FY24 में, इन्फोसिस ने केवल 11,900 कैंपस रिक्रूट्स को काम पर रखा है। पिछले वर्ष कंपनी द्वारा नियुक्त 50,000 फ्रेशर्स की तुलना में 76% की कमी।
Wipro में भी ऐसा ही दिख रहा है रवैया
विप्रो ने दो साल पहले किए गए कैंपस ऑफर को पूरा नहीं किया है। विप्रो के सीएचआरओ सौरभ गोविल ने पहले कहा था कि पिछले साल हम कैंपस गए थे और कई ऑफर दिए थे। हमें अभी भी उनका सम्मान करना है। हम उन ऑफर को पूरा करेंगे और फिर नए फ्रेशर्स को काम पर रखेंगे। हम इस साल फ्रेशर्स को शामिल करेंगे, लेकिन हम कोई संख्या नहीं बता सकते क्योंकि मैक्रो एनवायरनमेंट स्थिर नहीं है।
वहीं, टीम लीज में आईटी स्टाफिंग के बिजनेस हेड कृष्ण विज ने कहा कि साल 2022 में टॉप आईटी सर्विसेस कंपनियों द्वारा नियुक्त किए गए लगभग 3-5% फ्रेशर्स को अभी तक शामिल नहीं किया गया है। यह प्रोजेक्ट सही विजन की कमी के कारण हो सकता है, और नियोक्ता उम्मीदवारों के आवश्यक सही सेट और निर्धारित नौकरी पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं।
एक के बाद एक कई कंपनियों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, जहां फ्रेशर्स का सिलेक्शन तो कर लिया गया, लेकिन उनके ऑनबोर्डिंग को लटकाया जा रहा है।
यह स्टूडेंट्स के करियर को भी प्रभावित कर रहा है। साथ ही उन्हें सेलेक्शन के बावजूद नौकरी न मिलने का डर भी सता रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications